Download App Now Register Now

सेंसेक्स में 7 दिन में दूसरी बड़ी गिरावट, 1062 गिरा: बाजार 72,404 अंकों पर बंद, निवेशकों के 7.6 लाख करोड़ रुपए डूबे

शेयर बाजार में गुरुवार को मई महीने की दूसरी बड़ी गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 1062 अंक गिरकर 72,404 पर बंद हुआ। इससे पहले 3 मई को 1139 पॉइंट्स लुढ़का था। वहीं, निफ्टी में भी 345 अंक की गिरावट आई। निफ्टी 21,957 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 में गिरावट और 5 में तेजी देखने को मिली।

बाजार की इस गिरावट में निवेशकों के 7.6 लाख करोड़ रुपए डूब गए। BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 400 लाख करोड़ रुपए से नीचे गिरकर 393.34 लाख करोड़ रुपए पर आ गया है। बुधवार को इन कंपनियों का मार्केट कैप 400.97 लाख करोड़ रुपए था।

ऑटो को छोड़कर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के सभी सेक्टर में गिरावट दिखने को मिली। निफ्टी ऑटो में 0.78% की तेजी रही। जबकि, ऑयल एंड गैस सेक्टर में सबसे ज्यादा 3.15% की गिरावट रही। FMCG में 2.47%, रियल्टी में 2.23% और मेटल में 2.87% की गिरावट रही।

स्टेट बैंक का मुनाफा 24% बढ़ा, 13.70 रुपए के लाभांश का ऐलान
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने 9 मई को वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही के नतीजों की घोषणा की। इस तिमाही में स्टेट बैंक का स्टैंडअलोन मुनाफा सालाना आधार पर 24% बढ़कर 20,698 करोड़ रुपए हो गया है। पिछले साल की समाना तिमाही में मुनाफा 16,694 करोड़ था।

SBI के बोर्ड ने प्रति शेयर 13.70 रुपए के डिविडेंड (लाभांश) पेमेंट की सिफारिश की है। इस डिविडेंड के लिए पात्र शेयरधारकों का निर्धारण 22 मई 2024 को उनकी ओनरशिप के आधार पर किया जाएगा। डिविडेंड पेमेंट 5 जून, 2024 को किया जाएगा।

रिजल्ट के बाद स्टेट बैंक का शेयर 9.20 रुपए या 1.13% बढ़कर 820 रुपए पर बंद हुआ। शेयर ने 839.65 रुपए का लाइफटाइम हाई भी बनाया। बीते 6 महीने में SBI का शेयर करीब 40% चढ़ा है। वहीं इस साल अब तक शेयर करीब 28% का रिटर्न दे चुका है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |