Download App Now Register Now

पाकिस्तान में आंतकी हमला, लोगों को नींद में गोली मारी: 7 की मौत, PM शहबाज ने कहा- हम आतंकवाद को खत्म करके रहेंगे

पाकिस्तान के ग्वादर में गुरुवार सुबह एक अज्ञात हमलावर ने 7 लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी। पाकिस्तानी न्यूज चैनल जियो न्यूज के मुताबिक हमले के वक्त मृतक सो रहे थे। गोलीबारी में एक व्यक्ति घायल भी हुआ है। मृतक पाकिस्तान के पंजाब के रहने वाले थे । ये ग्वादर पोर्ट के पास नाई की दुकान पर काम करते थे। पाकिस्तान के प्रधानंमत्री शहबाज शरीफ ने भी घटना की निंदा की है। उन्होंने घटना को देश के दुश्मनों की कायराना हरकत करार दिया है। शरीफ ने कहा कि, "हम आतंकवाद को जड़ से मिटाकर रहेंगे।"

पाकिस्तान का बड़ा आर्थिक क्षेत्र है ग्वादर
ग्वादर स्टेशन के SHO मोहसिन अली ने कहा है कि 9 मई की सुबह हमलावर मृतकों के घर में घुसा और ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी। उनका घर ग्वादर से 25 किलोमीटर दूर था। अभी तक किसी भी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

ग्वादर बलूचिस्तान प्रांत के दक्षिणी पश्चिमी इलाके में स्थित है। इस शहर के बॉर्डर अफगानिस्तान और ईरान से लगते हैं। इस हमले से पहले भी बलूच लिबरेशन आर्मी इलाके में मजदूरों को इसी तरह निशाना बना चुकी है।

हमले की एक वजह ग्वादर में चीन के बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव के तहत बना पाकिस्तान का सबसे बड़ा आर्थिक गलियारा है। दरअसल, अलगाववादी लंबे समय से बलूचिस्तान में नेचुरल रिसोर्सेस में अ

बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री ने हमले की निंदा की
बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर सरफराज बुगती ने हमले की निंदा की है। बुगती ने कहा है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और गोलीबारी में मारे गए लोगों के परिवारों को सहायता दी जाएगी। बुगती ने कहा है कि, "हम आतंकवादियों और उनके मददगारों का पीछा करेंगे। इन्हें पकड़ने के लिए जिन भी चीजों की जरूरत होगी, हम उनका इस्तेमाल करेंगे।"

दूसरी ओर, बलूचिस्तान के गृह मंत्री मीर जिया उल्लाह लंगौ ने कहा कि निर्दोष मजदूरों की हत्या एक कायरतापूर्ण काम है। हम इससे सख्ती से निपटेंगे। मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि मृतकों के परिवारों से संपर्क किया गया है और घटना की जांच की जा रही है।

3 हफ्ते पहले 11 लोगों की हुई थी हत्या
इस हमले के तीन हफ्ते पहले भी बलूचिस्तान के नुशकी जिले में अज्ञात हमलावरों ने 11 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हमलावरों ने 2 अलग -अलग जगहों पर लोगों पर गोलियां चलाई थी। 9 लोगों पर बस में गोलियां चला दी गई थी।

इसके अलावा 20 मार्च को भी ग्वादर पोर्ट अथॉरिटी (GPA) कॉलोनी में कुछ हमलावर बंदूकों के साथ घुस गए थे। मौके पर मौजूद लोगों ने कहा था कि उन्होंने पाकिस्तान के चुनाव आयोग, कार्यालय और अन्य सरकारी कार्यालयों वाले परिसर में गोलीबारी के बाद कई विस्फोट सुने थे। हालांकि, इस हमले में किसी की जान नहीं गई। सुरक्षाकर्मियों ने हमलावरों को मार गिराया था।

धिक हिस्सेदारी की मांग को लेकर सरकार से लड़ रहे हैं। ऐसे में उनका आरोप है कि चीन की कंपनियां उनके संसाधनों पर कब्जा जमा रही हैं।

 

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |