Download App Now Register Now

राजस्थान के 31 जिलों में कल बारिश का अलर्ट: आज भी 16 जिलों में बरसात और 10 जिलों में हीटवेव की संभावना

राजस्थान में आज 16 जिलों में बारिश और 10 जिलों में हीटवेव का अलर्ट है। वहीं, 11 मई को झालावाड़ और जैसलमेर को छोड़कर 31 जिलों में बारिश की संभावना है। हनुमानगढ़ में आज सुबह भी कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, आज दोपहर बाद गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।

दरअसल, राजस्थान में आज से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, इसके राजस्थान में तेज आंधी चलने के साथ बारिश हो सकती है। जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- इस सिस्टम के असर से हीटवेव से राहत मिलने की प्रबल संभावना है। इसके साथ ही राज्य के कई शहरों में तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

पूर्वी राजस्थान में कम हुई गर्मी
पिछले 24 घंटे के दौरान पूर्वी राजस्थान के अलवर, धौलपुर, करौली और भरतपुर के एरिया में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हुई। गुरुवार को अलवर में दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। धौलपुर में कल दिन का अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस जब की करौली में 39.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।

फलोदी रहा सबसे गर्म
राजस्थान के पश्चिमी जिलों में कल भी तेज गर्मी रही। कल जोधपुर के पास फलोदी में दिन का अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो इस सीजन का सबसे अधिक तापमान रहा। जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर, गंगानगर में भी कल दिन का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |