Download App Now Register Now

बिहार में चौथे चरण की 5 सीटों पर वोटिंग:केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सुबह-सुबह डाला वोट; मुंगेर में मतदानकर्मी की हार्ट अटैक से मौत

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में बिहार की 5 सीटों के लिए वोटिंग हो रही है। इस चरण में दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय और मुंगेर में शाम 6 बजे तक मतदान होगा। इन पांच सीटों पर कुल 55 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 51 पुरुष और 4 महिला कैंडिडेट हैं। केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से बीजेपी प्रत्याशी गिरिराज सिंह ने सुबह-सुबह अपना वोट डाला और लोगों ने मतदान करने की अपील की।

मुंगेर में पोलिंग से पहले मतदानकर्मी की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। शंकरपुर गांव बूथ नंबर 210 पर ओंमकार कुमार चौधरी की ड्यूटी लगी थी। उनकी पत्नी का कहना है कि उन्हें हार्ट की बीमारी थी, हमने पहले ही जिला प्रशासन को आवेदन दिया था कि मतदान में ड्यूटी ना लगाई जाए। इसके बाद भी उनकी ड्यूटी लगाई गई।

आज की पांचों सीटों पर कुल 95 लाख 83 हजार 662 मतदाता हैं। इनमें 50 लाख 49 हजार 656 पुरुष और 45 लाख 33 हजार 813 महिला मतदाता हैं, जबकि थर्ड जेंडर के 193 वोटर्स हैं।

इनमें 100 साल से ज्यादा के 2814 वोटर्स हैं तो एक लाख 51 हजार 482 वोटर्स पहली बार वोट करेंगे। 92 हजार 313 दिव्यांग वोटर्स के लिए भी इंतजाम किए गए हैं। पांचों सीटों पर मात्र एक एनआरआई वोटर है।

चौथे फेज की पांच सीटों के लिए कुल 9447 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें शहरी क्षेत्र में 1532 और ग्रामीण इलाकों में 7915 मतदान केंद्र हैं। 32 पिंक बूथ है, जहां सिर्फ महिला मतदानकर्मी और सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। 43 मॉडल बूथ बनाए गए हैं।

5 सीटों पर वोटिंग की जानकारी देते मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एच श्रीनिवास

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एच श्रीनिवास ने बताया है कि हमारे एक मतदान कर्मी की मुंगेर लोकसभा सीट पर मौत हुई है। परिजनों को 15 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा। चौथे चरण के मतदान पर उन्होंने कहा है कि सभी बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान चल रहा है। कहीं किसी भी बूथ पर कोई मारपीट, अशांति की सूचना नहीं है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |