Download App Now Register Now

40 करोड़ से कम का नहीं लेते थे ऑर्डर: पांच राज्यों में करते थे ड्रग्स सप्लाई, जोधपुर-पाली में बना रखे थे प्लांट, 200 करोड़ का ड्रग बरामद

जोधपुर शहर से करीब 20 किलोमीटर दूर मोगड़ा खुर्द गांव में रविवार को पकड़ी गई 107 करोड़ की एमडी ड्रग्स ने राजस्थान पुलिस पर सवाल उठा दिए हैं। पुलिस की नाक के नीचे इस तरह के करोड़ों की ड्रग्स सप्लाई का कारोबार चल रहा था। इसकी किसी को भनक नहीं लगी। इस मामले में मुंबई पुलिस ने कार्रवाई की है।

मुंबई के साकीनाका पुलिस थाने के एसआई महित्रानंद खंडारे ने बताया- यह पूरी कार्रवाई जॉइंट कमिश्नर सत्यनारायण चौधरी के नेतृत्व में हुई। पुलिस को पुणे के एक ड्रग पैडलर से जोधपुर में ड्रग्स फैक्ट्री का पता चला था। शनिवार रात को फैक्ट्री पर दबिश दी गई। मौके से हुक्माराम जाट (40) को गिरफ्तार किया। उससे डेढ़ किलो एमडी ड्रग्स और इसे बनाने के केमिकल बरामद किए। इनकी मार्केट वैल्यू करीब 200 करोड़ हो सकती है।

पुणे के ड्रग पैडलर ने लिया था जोधपुर का नाम

15 दिन पहले मुंबई पुलिस ने ड्रग पैडलर पुणे निवासी प्रशांत पाटील को गिरफ्तार किया था। उसने देश में संचालित हो रहे ड्रग्स नेटवर्क के बारे में मुंबई पुलिस को कई अहम सुराग दिए थे। साथ ही यह भी बताया था कि सारा ड्रग राजस्थान से ही सप्लाई हो रहा है। वह जोधपुर के पास मोगड़ा गांव से ड्रग्स खरीदता है। वहां ड्रग्स बनाने का पूरा प्लांट लगा हुआ है।

40 करोड़ से कम का ऑर्डर नहीं लेते थे

मोगड़ा में चल रहे इस ड्रग्स प्रोडक्शन प्लांट में कम मात्रा में ड्रग के ऑर्डर नहीं लिए जाते थे। यह लोग अलग-अलग प्रदेशों के बड़े ड्रग्स पैडलर से डील करते थे। मुंबई पुलिस के सामने यह भी आया है कि मोगड़ा में चल रहे इस प्लांट में एक बार का ऑर्डर 40 करोड़ रुपए का लिया जाता था। इससे कम यह लोग सप्लाई नहीं करते थे।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |