Download App Now Register Now

इंदौर में कांग्रेस ने बूथों पर लगाया नोटा का टेबल: शाजापुर में दो केंद्रों पर मतदान का बहिष्कार, एमपी की 8 सीटों पर 1 बजे तक 48.52% वोटिंग

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में मध्यप्रदेश की 8 सीटों पर सोमवार दोपहर 1 बजे तक 48.52% वोट पड़े। इंदौर में कांग्रेस कैंडिडेट के नाम वापस लेने के बाद कम वोटिंग की आशंका जताई जा रही थी, वह सही होती दिख रही है। यहां सबसे कम 36.60 प्रतिशत मतदान हुआ है।

इंदौर के अलावा उज्जैन, देवास, रतलाम, मंदसौर, धार, खरगोन और खंडवा में वोटिंग हो रही है। सबसे ज्यादा 35.83% वोटिंग देवास में हुई है। सभी सीटों पर खराबी के कारण दोपहर तक 60 बैलेट यूनिट बदलने पड़े।

उज्जैन के वार्ड-37 के बूथ की पीठासीन अधिकारी आरती को कलेक्टर ने हटा दिया है। आरोप है कि वे वोटर्स को एक पार्टी के लिए वोट देने का कह रही थीं। कांग्रेस प्रत्याशी महेश परमार उनके खिलाफ धरने पर बैठ गए। इसके बाद कलेक्टर ने एक्शन लिया। नीमच और आगर में कुछ जगह वोटरों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। इंदौर में कांग्रेस ने कुछ बूथों पर नोटा का टेबल लगाया है।

रतलाम शहर में एक बूथ पर ईवीएम खराब होने से भाजपा नेता नाराज हो गए। इंदौर में वोट डालने वालों को 56 दुकान में फ्री नाश्ता कराया जा रहा है। धार के मनावर में आंधी और बारिश से एक बूथ का टेंट गिर गया। उज्जैन में बच्चों ने मलखंभ कर वोटिंग की अपील की। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा।

आगर मालवा के फतेहगढ़ में सड़क को लेकर मतदान का बहिषकार  आगर मालवा विधानसभा क्षेत्र के फतेहगढ़ में 576 में से सिर्फ 10 वोटरों ने मतदान किया। ग्रामीण फतेहगढ़ से मल्लूपुरा तक सड़क नहीं बनने से नाराज है।

मतदान के दोपहर तक के बड़े अपडेट

  • अब तक 47 बैलेट यूनिट, 48 कंट्रोल यूनिट और 90 वीवी पैट बदली गई। मतदान शुरू होने के बाद 13 बैलेट यूनिट, 13 कंट्रोल यूनिट और 35 वीवी पैट बदली गईं।
  • धार में चुनाव ड्यूटी में तैनात एक बीईओ सुमन कुमार वार्ष्णेय की रात में हार्ट अटैक से मौत हो गई। कल उन्होंने चुनाव कार्य में ड्यूटी की थी।
  • मंदसौर में सेक्टर 45 सेल्फी पॉइंट पर एक राजनीतिक दल का चिन्ह लगा हुआ था। इसके चलते सेक्टर ऑफिसर बबिता सोनकर और सेक्टर पुलिस ऑफिसर राधेश्याम सोनकर को नोटिस दिया गया है।
  • महू के एक बूथ पर भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हुआ। बात मारपीट तक पहुंच गई।
  • उज्जैन में पोलिंग बूथ नंबर 37 पर आरती हरने को स्थानीय कारणों के चलते हटाया गया है।
  • खरगोन के महेश्वर में 105 वर्षीय सरजू बाई पति रामचंद्र यादव ने मतदान किया।
  • शाजापुर में दिव्यांग शिक्षक सिद्धनाथ वर्मा ने दोनों हाथ और एक पैर नहीं हैं। उन्होंने पैर से वोट डाला। इसी तरह उज्जैन में एक शख्स के दोनों हाथ नहीं हैं। उन्होंने पैर से वोट डाला।
  • नीमच के मागरोल चक में सड़क और मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया।
  • सड़क नहीं बनने से नाराज खरगोन लोकसभा के महेश्वर विधानसभा क्षेत्र में बड़वाह के समीप ग्राम उधरणिया में ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया।
  • इंदौर और देवास लोकसभा के कुछ बूथ दोपहर तक सूने पड़े रहे। सबसे कम वोटिंग वाले इंदौर में करीब पांच बूथ सूने रहे।
  • धार लोकसभा की गंधवानी विधानसभा के बाग ब्लॉक के ग्राम बांदा क्रमांक 206-207 पर ईवीएम खराब होने से वोटिंग बंद हुई। एआरओ अंकिता प्रजापति ने बताया कि मामले को दिखवाया जा रहा है।
  • धार के बाग क्षेत्र के पोलिंग बूथ 221 ग्राम बंधान्या में भी ईवीएम खराब हुई
  • शाजापुर शहरी क्षेत्र के मतदान केंद्र क्रमांक 196 में आधे घंटे तक ईवीएम बंद रही।
  • रतलाम के बूथ क्रमांक 79 पर मतदान आधे घंटे बाद शुरू हो पाया। महिला और बुजुर्ग वोटर भी कतार में खड़े होकर इंतजार करते रहे। मतदान देरी से शुरू होने पर भाजपा नेता पवन सोमानी ने नाराजगी जताई।
  • इंदौर में मतदान केंद्र 51 के ठीक बगल में एक 17 वर्षीय लड़की की हार्ट अटैक से मौत हो गई। इससे यहां पर महौल गमगीन है।
  • खंडवा लोकसभा के बुरहानपुर में लोहरमंडी बूथ परिसर में बारिश का पानी भर गया। मतदाताओं को परेशानी हुई।
  • खंडवा शहर में सुबह के मौसम में ठंडक थी। मौसम सुहाना होने से बड़ी संख्या में वोटर घरों से निकले। शहर में बूंदाबांदी भी हुई।
  • धार के मनावर में आंधी और बारिश से बूथ पर लगे टेंट उड़ गए। बूथ परिसर में कीचड़ हो गया।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |