Download App Now Register Now

राठौड़ बोले-चूरू में भाजपा की हार के लिए मैं जिम्मेदार: जिनको पार्टी ने सब दिया, उन लोगों ने टिकट कटने पर खुद को अलग किया

पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा- चूरू लोकसभा सीट पर भाजपा की हार के लिए मैं जिम्मेदार हूं। मेरी चूक की वजह से भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र झाझड़िया को हार का सामना करना पड़ा। जिन लोगों को पार्टी ने सब कुछ दिया। उन लोगों ने केवल मात्र टिकट कटने से अपने आप को पार्टी से अलग कर लिया। जो लोग कुछ दिनों पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की प्रशंसा करते थे। वे अब विपक्षी पार्टी में बैठकर विरोध की राजनीति कर रहे हैं।

राठौड़ शुक्रवार को चूरू के दादाबाड़ी में लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद कार्यकर्ताओं की धन्यवाद सभा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा अगर कहीं भी कोई चूक हुई है तो उसका जिम्मेदार आपके सामने खड़ा यह 6 फीट 2 इंच का आदमी है। कोई न कोई कमी रही। हम एक मिशन और मकसद के साथ जुड़े हुए थे। हम इंसानियत की राजनीति कर रहे थे। कार्यकर्ता के रूप में भाजपा के पंचनिष्ठा के सिद्धांतों के साथ जुड़े थे।

हम किसी समाज के हो सकते हैं, पर हमारा मिशन एक था। हमारे राष्ट्र का भाव एक था। भारत मां का वैभव और कीर्ति को ऊंचा पहुंचाना हमारा लक्ष्य था। जो नेतृत्व करता है, कमजोरी भी उसी की रहती है। हम इस हार के बारे में चिंतन करेंगे। हम समाजों को बांटने की राजनीति नहीं करते।

 

कार्यकर्ता बोले- हार की जिम्मेदारी आपकी नहीं, सामूहिक है

राठौड़ ने कहा कि हार और जीत एक सिक्के के दो पहलू है। भाजपा कार्यकर्ता हार से चिंतित है, लेकिन डगमगाता नहीं है। यह सारे परिणाम जो हम सब के लिए आशानुकुल नहीं रहे, लेकिन इस हार में भी हम मंथन कर भविष्य में जीत की ओर बढे़ंगे।

राठौड़ के हार की जिम्मेदारी लेने पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि हार की जिम्मेदारी आपकी नहीं सामूहिक है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आने वाले समय में हम विधायक हरलाल सहारण और देवेंद्र झाझड़िया के नेतृत्व में चूरू का विकास करेंगे।

झाझड़िया बोले- खिलाड़ी हारता नहीं

लोकसभा प्रत्याशी देवेंद्र झाझड़िया ने कहा कि मैं एक खिलाड़ी हूं और हर कार्य को खेल भावना से करता है। खिलाड़ी हारता नहीं है, बल्कि हार में भी वह सिखता है। उन्होंने कहा कि मैं 36 कौम के लिए काम करूंगा। देवेंद्र झाझड़िया चुनाव हारा है, लेकिन हौसला नहीं।

प्रदेश मंत्री डॉ. वासुदेव चावला ने कहा कि हम सब का एक ही सपना था कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बने। वह सपना साकार हो गया है।

क्षेत्र के विकास के लिए प्रयासरत

विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि हम सब कार्यकर्ता लगातार क्षेत्र के विकास के लिए प्रयासरत है। अभी हाल ही में सीएम भजनलाल शर्मा ने चूरू को विकसित शहर बनाने के लिए सौगात दी है। उन्होंने कहा कि जो लोग जाति की राजनीति करते हैं। वे समाज को कमजोर कर रहे हैं।

 

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |