Download App Now Register Now

महिलाओं को ग्रेड थर्ड लेवल-1 में ही मिलेगा 50% आरक्षण: मुख्यमंत्री बोले- बहनों को भी आगे करेंगे और युवाओं को भी पूरा मौका देंगे

राजस्थान में ग्रेड थर्ड टीचर भर्ती में महिलाओं को 50% आरक्षण सिर्फ लेवल-1 (प्राथमिक) में ही दिया जाएगा। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बताया कि लेवल - 1 में कक्षा 1 से 5वीं तक पढ़ाने वाले टीचर आते हैं। जो छोटे बच्चों को पढ़ाते हैं। जबकि लेवल - 2 में कक्षा 6 से 8वीं तक पढ़ाने वाले टीचर आते हैं। फिलहाल सिर्फ लेवल - 1 में होने वाली भर्ती में ही महिलाओं को 50% आरक्षण दिया जाएगा।

दिलावर ने कहा कि क्योंकि लेवल - 1 में छोटे बच्चे पढ़ते हैं। ऐसे में अगर स्कूलों में महिला शिक्षक होगी तो वह उन्हें पढ़ाने के साथ ही मां की तरह देखभाल भी कर सकेंगी। इससे न सिर्फ स्कूली बच्चों को टीचर के रूप में मां की तरह प्यार मिलेगा। बल्कि, महिला शिक्षकों का सम्मान भी बढ़ेगा। इसी सोच के साथ हमने यह फैसला किया है।

सीएम भजनलाल बोले- माता और बहनें घर में और स्कूल में बच्चे संभालने का काम करेंगी

वहीं, शनिवार को जयपुर में मुख्यमंत्री आवास में महिला आरक्षण पर चर्चा के दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा- ग्रेड थर्ड टीचर भर्ती में महिलाओं को आरक्षण देने का निर्णय हमने इसलिए किया है, क्योंकि माता और बहनों का मातृत्व भाव कभी छुपता नहीं है। ग्रेड थर्ड में कक्षा पहली से पांचवी तक छोटे बच्चे आते हैं। हमारी माता और बहनें घर में भी बच्चों को संभालती है। अब वे स्कूल में भी संभालने का काम करेंगी। उनमें संस्कार डाल जीवन में आगे बढ़ाने की प्रेरणा देंगी।

सरकारी नौकरियों के साथ ही उद्योगों में भी युवाओं की भागीदारी होगी

महिला आरक्षण के खिलाफ प्रदेशभर में जारी पुरुषों के विरोध को लेकर भी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा- सोशल मीडिया पर युवा जिस तरह कमेंट कर रहे हैं। वह ठीक नहीं है। मैं उनसे भी कहना चाहता हूं कि हम बहनों को भी आगे करेंगे और युवाओं को भी पूरा मौका देंगे। उन्हें भी पूरा मौका दिया जाएगा। कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। भविष्य में आने वाली सरकारी नौकरियों के साथ ही उद्योगों में भी युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

आरक्षण की सीमा को 30% से बढ़कर 50% की गई थी

दरअसल, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा 14 जून को ग्रेड थर्ड टीचर भर्ती में महिलाओं के लिए आरक्षण की सीमा को 30% से बढ़कर 50% करने का फैसला किया गया था। इसके बाद सही प्रदेशभर में पुरुषों ने महिला आरक्षण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया था। इसके बाद शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने 50% आरक्षण सिर्फ ग्रेड थर्ड लेवल -1 में देने की बात कही है। इसके बाद राजस्थान के लाखों बेरोजगारों में असमंजस की स्थिति पैदा हो गई थी।

विधानसभा चुनाव के घोषणा पत्र में किया था वादा

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने 2023 विधानसभा चुनाव के घोषणा पत्र में शिक्षक भर्ती में महिलाओं को 50% आरक्षण देने का वादा किया था। इसी वादे को पूरा करते हुए भजनलाल सरकार ने अपने 6 महीने के कार्यकाल को पूरा होने पर ग्रेड थर्ड में महिलाओं के आरक्षण को 30% से बढ़कर 50% करने का फैसला किया था। ऐसे में अब प्रदेश में होने वाली नई शिक्षक भर्ती में महिलाओं को इसका सीधा फायदा मिल सकेगा।

जाने क्या होता है, लेवल - 1 और लेवल - 2

  • लेवल 1 - कक्षा एक से पांच (प्राथमिक) तक के बच्चों को पढ़ाने वाले शिक्षकों को लेवल - 1 की श्रेणी में रखा गया है।
  • लेवल - 2 कक्षा 6 से 8 (उच्च प्राथमिक) तक के विद्यार्थियों को पढ़ाने वाले शिक्षकों को लेवल - 2 की श्रेणी में रखा गया है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |