Download App Now Register Now

MP-छत्तीसगढ़ समेत 6 राज्यों में मानसून की एंट्री: उत्तर प्रदेश को 7-8 दिन में पूरी तरह कवर करेगा; जम्मू में कल से हीटवेव का अलर्ट

मानसून ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड के कुछ हिस्सों में शुक्रवार 21 जून को दस्तक दी है। मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार, महाराष्ट्र के बाकी हिस्से और ईस्ट UP में अगले 3-4 दिन में मानसून पहुंच सकता है। 7-8 दिनों में यह पूरे UP को कवर कर लेगा।

वहीं, वेस्टर्न UP के जिलों में आज और जम्मू में कल से 26 जून तक हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। बीते कुछ दिन से 43°-45° टेम्परेचर झेल रही दिल्ली में भी शुक्रवार को बारिश हुई और 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं।

IMD ने बताया कि देश में अब तक (1 से 20 जून तक) 77 मिमी बारिश हुई। यह इस दौरान होने वाली बारिश से 17% कम है। 1 से 20 जून तक देश में 92.8 मिमी बारिश हो जाती है। शुक्रवार को देश में सबसे ज्यादा ओडिशा के राउरकेला में 60 MM बारिश हुई। वहीं, राजस्थान के कोटा और अजमेर में 40-40 MM पानी बरसा।

आज 23 राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, गुजरात, गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है।

महाराष्ट्र में तेज हवा से पेड़ उखड़े, 1 महिला की मौत

महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों से तेज हवा और बारिश का दौर जारी है। पालघर में कई पेड़ उखड़ गए हैं। 2 दिन पहले विवार इलाके में एक पेड़ गिरा था, जिसके नीचे एक महिला दब गई थीं। पुलिस ने बताया शनिवार को बताया कि उसकी मौत हो गई है। ठाणे म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने बताया कि पिछले 24 घंटे में बारिश के कारण 3 जगह शेड गिरने, 2 जगह दीवार ढहने और कई जगहों पर सड़कों पर पानी भरे होने की सूचना मिली है।

मानसून: कहां-कहां पहुंचा

दक्षिण-पश्चिम मानसून निकोबार में 19 मई को पहुंच गया था। केरल में इस बार दो दिन पहले, यानी 30 मई को, ही मानसून पहुंच गया था और कई राज्यों को कवर भी कर गया। फिर 12 से 18 जून तक (6 दिन) मानसून रुका रहा। इसके चलते उत्तर भारत में हीटवेव चल रही है।

मानसून 12 जून तक केरल, कर्नाटक, गोवा, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना को पूरी तरह कवर कर चुका था। साथ ही दक्षिण महाराष्ट्र के ज्यादातर हिस्सों, दक्षिणी छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, दक्षिणी ओडिशा, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और सभी पश्चिमोत्तर राज्यों में पहुंच गया था।

18 जून तक मानसून गुजरात के नवसारी, महाराष्ट्र के जलगांव, अमरावती, चंद्रपुर, छत्तीसगढ़ के बीजापुर, सुकमा, ओडिशा के मलकानगिरी और आंध्र प्रदेश के विजयनगरम तक पहुंचा था। मौसम विभाग का अनुमान है कि जून में मानसून सामान्य से कम यानी 92% लंबी अवधि के औसत (LPA) से कम रहेगा।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |