Download App Now Register Now

भगवान जगदीश को 15 दिन तक काढ़े का भोग लगेगा स्नान के बाद भगवान को ज्वर आने की मान्यता, ठीक होकर नगर भ्रमण पर निकलेंगे

उदयपुर के जगदीश मंदिर में भगवान जगन्नाथ दो दिन पहले बीमार हो गए हैं। अब उनको नियमित काढ़े का भोग लगाया जा रहा है जो अनवरत 15 दिन चलेगा। बरसों से निभाई जा रही इस परम्परा के तहत अब भगवान ठीक होकर सात जुलाई को उदयपुर नगर के भ्रमण पर निकलेंगे और वह खास दिन होगा जगन्नाथ रथयात्रा का...

असल में उदयपुर के जगदीश चौक में स्थित जगदीश मंदिर में भी पुरी की तर्ज पर ही भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना की जाती है और उसी तर्ज पर यहां पर विशाल जगन्नाथ रथयात्रा निकाली जाती है।

जेष्ठ पूर्णिमा के मौके पर भगवान को 108 घड़ों से स्नान कराया गया, इसके पीछे पुजारी कहते हैं कि भगवान को भी ज्येष्ठ महीने की गर्मी सहन नहीं होती इसलिए उन्हें यह खास स्नान कराया जाता है। इसके बाद भगवान बीमार हो जाते हैं और उन्हें 15 दिनों तक काढ़े का भोग लगाया जाता है। अब अगले 16 दिन ठाकुरजी आराम करेंगे।

मंदिर के वंशानुगत पुजारी रामगोपाल बताते हैं कि जगदीश मंदिर में यह परंपरा सैकड़ो वर्षों से निभाई जा रही है। इसमें भगवान को दूध, दही, शहद, केसर और जल से स्नान कराया गया। इसके बाद भगवान बीमार हो गए हैं।

पुजारी रामगोपाल 108 घड़ों से स्नान के बाद काढ़े का भोग लगाया जा रहा है। मंदिर में आने वाले भक्तों भी यह देशी जड़ी बूटियों से बने काढ़ा पिलाया जा रहा है। 15 दिनों तक भगवान बीमार रहते हैं।

ठीक हो कर निकलते है नगर भ्रमण पर
पुजारी बताते है कि स्वास्थ्य लाभ के बाद ठाकुरजी आषाढ़ी बीज पर 7 जुलाई को नगर भ्रमण पर निकलेंगे। उसी दिन उदयपुर शहर के जगदीश चौक से भव्य जगन्नाथ रथयात्रा निकलेगी जिसमें हजारों की संख्या में शहरवासी शामिल होते हैं।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |