Download App Now Register Now

उदयपुर में राजे-कटारिया एक मंच पर 17 प्रबुद्धजनों का होगा सम्मान, संघ और भाजपा के पदाधिकारी मौजूद

स्व. सुंदर सिंह भंडारी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आज विशिष्ट जन सम्मान समारोह एवं व्याख्यान माला का कार्यक्रम शुरू हो चुका है। मंच पर असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे भी मौजूद हैं।

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और जनसंघ के संस्थापक सदस्य स्व. सुंदर सिंह भंडारी की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में और जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। उदयपुर शहर के टाउन हॉल स्थित नगर निगम के सुखाड़िया रंगमंच पर कार्यक्रम की शुरुआत हो चुकी है। एक लंबे अरसे के बाद कटारिया और राजे एक मंच साझा कर रहे हैं।

राष्ट्रीय संयोजिका गोधा का हुआ सम्मान 

  • भारत विकास परिषद की राष्ट्रीय संयोजिका संतोष गोधा उदयपुर मूल की निवासी हैं।
  • इनका सम्मान जिला परिषद सदस्य पिंकी मांडावत, भाजपा महिला मोर्चा की नेता किरण जैन और किरण तातेड़ ने किया।
  • राजेंद्र गहलोत का सम्मान किया
  • जोधपुर के राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत का सम्मान किया गया।
  • इनका सम्मान राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया, गोपाल कुमावत और बंशीलाल खटीक ने किया।स्पीकर देवनानी का हुआ सम्मान
  • सबसे पहले विधानसभा स्पीकर वासुदेव देवनानी का सम्मान किया गया।
  • शहर विधायक ताराचंद जैन और भाजपा नेता रवि नाहर ने सम्मान किया।
  • पूर्व सीएम राजे और राज्यपाल कटारिया ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
  • कार्यक्रम में असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया का सांसद मन्नालाल रावत ने, वसुंधरा राजे का ट्रस्टी रवींद्र श्रीमाली, कुंतीलाल जैन और रजनी डांगी ने स्वागत किया।
  • जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी का ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, सलूंबर विधायक और मेयर जीएस टांक ने स्वागत किया।
  • कार्यक्रम में 17 लोगों का सम्मान किया जाएगा।
  • इसमें उदयपुर संभाग के विधायक, उदयपुर सांसद और अन्य प्रतिष्ठित व्यक्ति मौजूद हैं
  • असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया मंच पर मौजूद हैं और अतिथियों का हाथ जोड़कर अभिनन्दन कर रहे हैं।
  • कुछ ही देर पूर्व सीएम वसुंधरा राजे भी यहां पहुंचने वालीं हैं।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
Alwar News: झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से प्रेग्नेंट महिला का हुआ गर्भपात,शिकायत करने पर पति को लाठियों से पीटा | राजस्थान में पेंशनधारियों की बिजली खपत पर होगी नजर, 48 हजार से ज्यादा बिल वालों की पेंशन हो सकती है बंद | Rajasthan: 'मैं डिप्टी CM का बेटा बोल रहा हूं, सस्पेंड करवा दूंगा' CI के पास आया कॉल, पुलिस ने नंबर खंगाला तो यह पता चला | Jaipur Collectorate Bomb threat: जयपुर कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी, एंटी टेररिस्ट स्क्वाड मौके पर पहुंची | Waqf Bill: वक्फ संशोधन बिल पर बोले गहलोत- इसकी कोई जरूरत नहीं, अल्पसंख्यकों को निशाना बना रही सरकार | पत्नी का मुंह बांधा फिर काटा गला, इसलिए लाश के साथ 3 दिन सोता रहा पति, ऐसी दरिंदगी...खड़े कर देगी रोंगटे | Akhilesh Yadav vs Amit Shah: 'आप 20-25 साल और अध्यक्ष रहेंगे', अखिलेश यादव के तंज पर अमित शाह ने ऐसे ली चुटकी | Waqf Bill: जदयू बोला- विधेयक मुस्लिम विरोधी, ये नैरेटिव गलत; शिवसेना-यूबीटी ने बताया जमीन हड़पने वाला बिल | Rajasthan: निवेशकों से मांगी जा रही शिकायत, लॉन्च हुआ ऐप- राजस्थान दिवस पर CM भजनलाल की बड़ी घोषणाएं | टोंक में ईद के जुलूस पर विवाद, पुलिस और नमाजियों में नोकझोंक |