Download App Now Register Now

MP-UP में बारिश से 3 की मौत: मानसून ने आधे मध्यप्रदेश, पूरे छत्तीसगढ़ को कवर किया; पंजाब- हरियाणा में 2 दिन हीटवेव चलेगी

मानसून ने रविवार को आधे मध्य प्रदेश और पूरे छत्तीसगढ़ को कवर कर लिया है। मध्यप्रदेश में रविवार शाम तेज बारिश हुई, जिसके चलते सिवनी के छपारा में कच्चा मकान गिरने से एक महिला की मौत हो गई।

वहीं उत्तर प्रदेश के बरेली, जौनपुर, सोनभद्र, कानपुर और गाजीपुर में बारिश हुई। जौनपुर और ललितपुर में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हुई। उत्तर प्रदेश में आज भी बारिश का अनुमान जताया गया है।

मौसम विभाग ने आज कर्नाटक और केरल में बारिश का रेड अलर्ट और अंडमान और निकोबार, गोवा, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मणिपुर, मेघालय, असम, नगालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा में आज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

वहीं रविवार को देश के पांच राज्यों- हरियाणा, पंजाब, गुजरात, उत्तर प्रदेश और राजस्थान की 22 जगहों का तापमान 40 डिग्री से ज्यादा रहा। राजस्थान का जोधपुर 43.6 डिग्री तापमान के साथ देश में सबसे गर्म रहा।

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में अगले तीन दिनों में तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। पंजाब-हरियाणा में आज से दो दिन तक हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है।

गृह मंत्री ने बाढ़ प्रबंधन की तैयारियों का जायजा लिया
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को मानसून के दौरान बाढ़ प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा बैठक की। इसमें उन्होंने कहा कि पूर्वोतर राज्यों में बाढ़ से निपटने और कृषि, सिंचाई और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ब्रह्मपुत्र के पानी को मोड़ने के लिए कम से कम 50 बड़े तालाब बनाए जाने चाहिए।

उन्होंने बाढ़ और जल प्रबंधन के लिए इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) की तरफ से जारी की गई सैटेलाइट इमेजरी के इस्तेमाल पर भी जोर दिया। उन्होंने ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) से निपटने की तैयारियों का भी जायजा लिया।

मानसून कहां-कहां पहुंचा
दक्षिण-पश्चिम मानसून निकोबार में 19 मई को पहुंच गया था। केरल में इस बार दो दिन पहले, यानी 30 मई को, ही मानसून पहुंच गया था और कई राज्यों को कवर भी कर गया। फिर 12 से 18 जून तक (6 दिन) मानसून रुका रहा।

मानसून 12 जून तक केरल, कर्नाटक, गोवा, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना को पूरी तरह कवर कर चुका था। साथ ही दक्षिण महाराष्ट्र के ज्यादातर हिस्सों, दक्षिणी छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, दक्षिणी ओडिशा, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और सभी पश्चिमोत्तर राज्यों में पहुंच गया था।

18 जून तक मानसून महाराष्ट्र के जलगांव, अमरावती, चंद्रपुर, छत्तीसगढ़ के बीजापुर, सुकमा, ओडिशा के मलकानगिरी और आंध्र प्रदेश के विजयनगरम तक पहुंचा था। मौसम विभाग का अनुमान है कि जून में मानसून सामान्य से कम यानी 92% लंबी अवधि के औसत (LPA) से कम रहेगा।

मानसून 3 जुलाई तक दिल्ली-पंजाब को कवर करेगा
3-4 दिन में मानसून पूरे मध्य प्रदेश, पूरे बिहार, पूरे झारखंड, पूरे पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्से को कवर कर लेगा। 27 जून तक मानसून दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में एंट्री ले सकता है और 3 जुलाई तक इन राज्यों को पूरी तरह कवर करके आगे बढ़ेगा।

मानसून ने 11 जून को गुजरात में एंट्री ली थी। इसके 11 दिन बाद 23 जून को मानसून गुजरात में आगे बढ़ा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 27 जून तक मानसून गुजरात के आधे से ज्यादा हिस्से को कवर कर लेगा।

अरुणाचल प्रदेश में बादल फटा
रविवार सुबह 10.30 बजे अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर में बादल फटने से बाढ़ जैसे हालात बन गए। अधिकारियों ने बताया कि कई जगहों पर लैंड स्लाइड हुआ। लोगों को वहां न जाने की सलाह दी गई है। वहीं, नेशनल हाईवे-415 पर जलभराव होने से कई वाहन फंसे हुए हैं।

देश में इस सीजन हीटस्ट्रोक के 40 हजार मामले
हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, 1 मार्च से 18 जून तक करीब 41 हजार से ज्यादा हीटस्ट्रोक के केसेज रिकॉर्ड किए गए। वहीं, हीटवेव से 114 लोगों की मौत हुई है।

इस बार हीटवेव के दिन औसत से दोगुने थे। मौसम विभाग ने इस महीने भी सामान्य से अधिक तापमान का अनुमान लगाया है। विभाग ने कहा है कि ग्लोबल वार्मिंग के कारण देश में तेज गर्मी का असर अब तक देखने को मिल रहा है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |