Download App Now Register Now

कोरियाई विमान 15 मिनट में 27 हजार फीट नीचे आया: यात्रियों के कान से खून निकला, 17 घायल; तकनीकी खराबी की वजह से इमरजेंसी लैंडिंग

दक्षिण कोरिया से ताइवान जाने वाली बोइंग की फ्लाइट KE189 उड़ान भरने के कुछ देर बाद अचानक 26,900 फीट नीचे आ गई, जिसके बाद इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। इस दौरान कई यात्रियों को सांस लेने में दिक्कत हुई और कान में दर्द हुआ। इसके बाद फ्लाइट के क्रू मेंबर्स ने यात्रियों को ऑक्सीजन मास्क लगाने को कहा।

ब्रिटेन की मीडिया हाउस इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के मुताबिक, फ्लाइट ने शनिवार को स्थानीय समयानुसार शाम 4 बजकर 45 मिनट पर दक्षिण कोरिया के इंचियोन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। उड़ान के 50 मिनट बाद ही उसमें तकनीकी खराबी आ गई।

इसके कारण फ्लाइट 15 मिनट में ही 26,900 फीट नीचे आ गई। उस समय यह दक्षिण कोरिया के जेजू द्वीप के ऊपर थी। तब विमान के प्रेशर सिस्टम ने तकनीकी खराबी का सिग्नल दिया, जिसके बाद फ्लाइट को टेकऑफ की लोकेशन इंचियोन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारा गया।

17 को अस्पताल में भर्ती कराया गया, 15 यात्रियों के कान में दर्द

फ्लाइट की ऊंचाई अचानक कम होने की वजह से घायल हुए 17 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि उन्हें कुछ समय बाद ही डिस्चार्ज कर दिया गया था। वहीं 15 यात्रियों ने कान के परदे में दर्द या हाइपरवेंटिलेशन की शिकायत की।

यात्रियों ने बताया कि वे लोग बहुत डर गए थे और विमान में मौजूद बच्चे रोने लगे थे। यात्रियों को डर था कि कहीं फ्लाइट नीचे न गिर जाए। कोरियन एविएशन अथॉरिटी ने फ्लाइट की तकनीकी खराबी का कारण जानने के लिए जांच के आदेश दे दिए है। सभी यात्रियों को 19 घंटे बाद एक दूसरी फ्लाइट से ताइवान के ताइपे पहुंचा गया।

इससे पहले सिंगापुर एयरलाइंस की फ्लाइट 21 मई को म्यांमार के आसमान में एयर टर्बुलेंस में फंस गई थी। फ्लाइट में अचानक लगे झटकों से 73 साल के ब्रिटिश पैसेंजर की मौत हो गई थी। 30 घायल हो गए थे। फ्लाइट लंदन से सिंगापुर जा रही थी। सिंगापुर एयरलाइंस की बोइंग 777-300ER फ्लाइट ने लंदन से भारतीय समय के मुताबिक देर रात 2:45 बजे उड़ान भरी थी।

टेकऑफ के 10 घंटे बाद फ्लाइट म्यांमार के एयरस्पेस में 37 हजार फीट पर खराब मौसम की वजह एयर टर्बुलेंस में फंस गई थी। इस दौरान कई झटके लगे। विमान 3 मिनट के अंदर 37 हजार फीट की ऊंचाई से 31 हजार फीट की ऊंचाई पर आ गया था।

इसके बाद फ्लाइट को भारतीय समयानुसार दोपहर 2:15 बजे बैंकॉक डायवर्ट किया गया। यहां के सुवर्नभूमि एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। फ्लाइट दोपहर 3:40 बजे सिंगापुर लैंड होने वाली थी।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |