Download App Now Register Now

लगातार दूसरे दिन ऑल टाइम हाई पर शेयर बाजार: सेंसेक्स ने 78,188 का स्तर छुआ, आज बाजार में 2 कंपनियों की लिस्टिंग

शेयर बाजार में आज यानी 26 जून को लगातार दूसरे दिन ऑल टाइम हाई बनाया है। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 78,188 का स्तर छुआ। अभी सेंसेक्स करीब 100 अंक की तेजी के साथ 78,100 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

हालांकि निफ्टी ने आज ऑल टाइम हाई नहीं बनाया है। निफ्टी 23,700 के स्तर पर फ्लैट कारोबार कर रहा है। इससे पहले कल यानी 25 जून को सेंसेक्स और निफ्टी ने ऑल टाइम हाई बनाया था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 में तेजी और 13 में गिरावट देखने को मिल रही है।

आज एक्मे फिनट्रेड इंडिया लिमिटेड और DEE डेवलपमेंट इंजीनियर्स लिमिटेड के शेयर की बाजार में लिस्टिंग होनी है। इन दोनों ही कंपनी के IPO 19 से 21 जून तक खुले थे। एक्सपर्ट्स के अनुसार इनकी पॉजिटिव लिस्टिंग हो सकती है।

व्रज आयरन एंड स्टील का IPO आज से ओपन हो रहा

व्रज आयरन एंड स्टील लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO आज से ओपन होगा। इस IPO के जरिए कंपनी ₹171 करोड़ जुटाना चाहती है। रिटेल निवेशक इस IPO के लिए 26 जून से 28 जून तक बोली लगा सकेंगे।

व्रज आयरन एंड स्टील लिमिटेड ने इस इश्यू का प्राइस बैंड ₹195-₹207 तय किया है। रिटेल निवेशक मिनिमम एक लॉट यानी 72 शेयर्स के लिए बिडिंग कर सकते हैं। यदि आप IPO के अपर प्राइज बैंड ₹207 के हिसाब से 1 लॉट के लिए अप्लाय करते हैं, तो इसके लिए ₹14,904 इन्वेस्ट करने होंगे।

कल बाजार ने बनाया था ऑल टाइम हाई

इससे पहले कल यानी 25 जून को शेयर बाजार ने नया ऑल टाइम हाई बनाया है। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 78,164 और निफ्टी 23,754 के स्तर छुआ था। इसके बाद सेंसेक्स 712 अंक की तेजी के साथ 78,053 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 183 अंक की तेजी रही। ये 23,721 के स्तर पर बंद हुआ था।

 

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |