Download App Now Register Now

सूरज रेवन्ना पर सहयोगी ने किया यौन उत्पीड़न का केस: इसी ने पहले JDS कार्यकर्ता के सेक्शुअल हैरसमेंट मामले में सूरज का बचाव किया था

कर्नाटक सेक्स स्कैंडल में फंसे पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के भाई सूरज रेवन्ना के खिलाफ सेक्शुअल हैरसमेंट का एक और केस दर्ज हुआ है। कर्नाटक के हासन से MLC सूरज के खिलाफ अब उसके ही सहयोगी ने हासन थाने में मंगलवार को यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई है।

सूरज पर 22 जून को भी यौन उत्पीड़न का केस दर्ज हुआ था। तब JDS के एक कार्यकर्ता ने सूरज के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। मंगलवार को सूरज पर जिस सहयोगी ने दूसरा केस दर्ज कराया है, इसी सहयोगी ने पहले सूरज का बचाव किया था।

सहयोगी ने 22 जून को JDS कार्यकर्ता के खिलाफ जबरन वसूली का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। उसने कहा था कि JDS कार्यकर्ता ने झूठे आरोप लगाए हैं। अब इसी सहयोगी ने सूरज के खिलाफ यौन उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है।

यौन उत्पीड़न के पहले केस को लेकर पुलिस ने सूरज को 23 जून को गिरफ्तार किया था। इसके बाद केस CID को सौंपा गया। सूरज रेवन्ना JDS विधायक एचडी रेवन्ना के बेटे और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पोते हैं। सूरज, प्रज्वल का बड़ा भाई है। प्रज्वल पर कई महिलाओं से यौन उत्पीड़न का आरोप है।

सूरज के सहयोगी ने कहा था- JDS कार्यकर्ता युवक पर जबरन वसूली का आरोप लगाया
सूरज रेवन्ना की तरफ उसके सहयोगी ने JDS कार्यकर्ता पर जबरन वसूली का आरोप लगाया था। उसने JDS कार्यकर्ता और उसके बहनोई के खिलाफ FIR दर्ज करवाई थी। सहयोगी ने कहा था- JDS कार्यकर्ता पहले उनका दोस्त बना। बाद में वह सूरज रेवन्ना ब्रिगेड के लिए काम करने लगा। हाल ही में, कार्यकर्ता ने अपने परिवार के खर्चों को पूरा करने के लिए पैसे मांगे, लेकिन मैंने इनकार कर दिया था। इसके बाद कार्यकर्ता सूरज पर यौन उत्पीड़न का केस करने की धमकी देने लगा था। उसने 5 करोड़ रुपए की मांग की थी। बाद में अपनी डिमांड घटाकर 2 करोड़ रुपए कर दी थी।

JDS कार्यकर्ता का दावा- सूरज ने जान से मारने की धमकी दी थी

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़ित JDS कार्यकर्ता ने अपनी शिकायत में कहा था, 'सूरज ने मुझसे कहा कि तुम इस फार्महाउस में अकेले हो। तुम मेरे और हमारे परिवार के बारे में नहीं जानते।' सूरज ने आगे बताया कि सूरज ने मुझे को-ऑपरेट न करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

पीड़ित कार्यकर्ता के मुताबिक, सूरज ने उसके साथ यौन उत्पीड़न किया। इसके बाद राजनीतिक रूप से आगे बढ़ाने में मदद का भरोसा दिया। कार्यकर्ता ने बाद में घटना को लेकर सूरज को मैसेज किया था, तो सूरज ने जवाब दिया कि चिंता मत करो, सब कुछ ठीक हो जाएगा।

प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ यौन उत्पीड़न से जुड़े 3 मामले

कर्नाटक सेक्स स्कैंडल में प्रज्वल रेवन्ना को 31 मई को बेंगलुरु एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था। वे 35 दिन बाद जर्मनी से भारत पहुंचे थे। हासन लोकसभा सीट पर चुनाव के एक दिन बाद प्रज्वल 27 अप्रैल को देश छोड़कर चले गए थे।

दरअसल, 26 अप्रैल को बेंगलुरु में पब्लिक प्लेसेस में कई पेन ड्राइव मिलीं। दावा किया गया कि पेन ड्राइव में 3 से 5 हजार वीडियो हैं, जिनमें प्रज्वल को कई महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न करते देखा गया। महिलाओं के चेहरे भी ब्लर नहीं किए गए।

इसके बाद 28 अप्रैल को प्रज्वल के खिलाफ उनके घर में काम करने वाली महिला ने यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई। प्रज्वल के खिलाफ रेप, छेड़छाड़, ब्लैकमेलिंग और धमकी देने के आरोपों समेत अब तक कुल तीन FIR दर्ज की गई हैं।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |