Download App Now Register Now

प्रदेश की राजनीति में नए समीकरण:राजस्थान से चार मंत्रियों के बाद ओम बिरला लगातार दूसरी बार लोकसभा अध्यक्ष

राजस्थान में भाजपा के जीते 14 सांसदों में से चार केंद्रीय मंत्री बन गए और अब कोटा सांसद ओम बिरला लगातार दूसरी बार लोकसभा अध्यक्ष चुने गए है। बिरला के पदग्रहण के साथ ही प्रदेश में नए राजनीतिक समीकरणों के स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, ऊर्जा राज्य मंत्री हीरालाल नागर समेत कई बड़े नेता बिरला को बधाई देने दिल्ली पहुंचे। बिरला 2003 से अब तक तीन विधानसभा और तीन लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं।

बताया जा रहा है की प्रधानमंत्री मोदी की पंसद व लोकसभा अध्यक्ष के तौर पर पिछले कार्यकाल में बेहतर परफॉर्मेंस को देखते हुए दोबारा अवसर मिला है। पीएम मोदी संसद में दिए भाषण में भी बिरला की तारीफ कर चुके हैं। संगठन व जनता के बीच तालमेल व पकड़ के लिए बिरला के माइक्रो मैनेजमेंट की कई बार सराहना हुई है।

राजनीतिक सफर

  • 1987-91 : कोटा भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष
  • 1991-1997 : युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष
  • 1997-2003: युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहे।
  • 2003 : कांग्रेस के दिग्गज नेता शांति धारीवाल को हरा कर पहली बार विधायक बने।
  • 2008 : कोटा दक्षिण सीट से कांग्रेस के नेता रामकिशन वर्मा को हराया।
  • 2013 : कोटा दक्षिण सीट से कांग्रेस के पंकज मेहता को हराया।
  • 2014 : सांसद का पहला चुनाव लड़ा, कांग्रेस के इज्यराज सिंह को हराया।
  • 2019 : कांग्रेस के रामनारायण मीणा को हराया।
  • 2024 : कांग्रेस के प्रहलाद गुंजल को हराया।

उपलब्धियां-

  • संसद का नया भवन बना।
  • 17वीं लोकसभा की उत्पादकता 97 प्रतिशत रही, जो 25 साल में सर्वाधिक।
  • 17वीं लोकसभा के दौरान 222 विधेयक कानून बने, जो पिछली तीन लोकसभा में सर्वाधिक।
  • 17वीं लोकसभा के चौथे सत्र की उत्पादकता 167% रही, जो सर्वाधिक है।
  • पहले सत्र में शून्यकाल के दौरान सदस्यों को 1066 विषय उठाने का अवसर दिया, जो लोकसभा के इतिहास में किसी एक सत्र का रिकॉर्ड है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |