Download App Now Register Now

अखिलेश का पीएम पर तंज, कहा-सेंगोल को प्रणाम करना भूले अनुप्रिया पटेल का जवाब- जब संसद में लगा, तब कहां थे,

संसद में सेंगोल पर एक बार फिर से विवाद शुरू हो गया है। गुरुवार को संसद के बाहर मीडिया से बातचीत में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने पीएम मोदी पर तंज कसा। उन्होंने कहा- मुझे लगता है कि जब पहली बार सेंगोल लगा था, तो प्रधानमंत्री ने इसे प्रणाम किया था। लेकिन इस बार शपथ के दौरान प्रणाम करना भूल गए, इसी को याद दिलाने के लिए हमारे सांसद ने ये बयान दिया।

अखिलेश के बयान के बाद केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल और केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी का जवाब आया है। अनुप्रिया ने पूछा- जब संसद में सेंगोल स्थापित हुआ, तब सपा सांसद कहां थे?

बुधवार को मोहनलालगंज से सपा सांसद आरके चौधरी ने संसद से सेंगोल हटाने की मांग की थी। उन्होंने स्पीकर को लेटर लिखकर कहा था कि सेंगोल राजदंड, राजतंत्र का प्रतीक है। संसद लोकतंत्र का मंदिर है। किसी राज-रजवाड़े का महल नहीं। इसलिए, संसद से सेंगोल हटाकर संविधान की विशाल प्रति लगवानी चाहिए।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर अखिलेश ने कहा, ये सरकार का भाषण था। सरकार ये दावा करती है कि हम दुनिया की 5वीं अर्थव्यवस्था हैं। तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बन जाएंगे, तो किसान क्यों दुखी है? किसान क्यों संकट में है। जिस तरह से दुनिया की 5वीं अर्थव्यवस्था बनने की कहानी बताई जा रही, तो क्या हमारा किसान भी उसी तरीके से खुशहाल हो गया है? अगर हम 5वें नंबर पर हैं तो हमारे युवा बेरोजगार क्यों हैं? अग्निवीर जैसी व्यवस्था क्यों आधी अधूरी लागू करनी पड़ रही है? इतनी महंगाई क्यों हैं?

आगे उन्होंने कहा, जिस तरह से इन्वेस्टमेंट को लेकर बड़े-बड़े सपने दिखाए गए थे। सरकार कहती है कि हम सर्विस सेक्टर और इन्वेस्टमेंट को भी देख रहे हैं तो इन्वेस्टमेंट कहां है? कुछ लोगों के ग्रोथ से देश की ग्रोथ नहीं हो सकती है। कुछ लोगों की ग्रोथ से हमारा नंबर अच्छा हो सकता है, लेकिन हमारे किसान-गरीब के लिए सरकार के पास क्या है?

राष्ट्रपति के अभिभाषण में इमरजेंसी के जिक्र पर अखिलेश ने कहा, भाजपा के लोगों आपातकाल में जेल गए लोगों के साथ क्या किया है? सपा सरकार ने तो उन्हें वेतन दिया, सम्मान दिया, सुविधाएं दीं। लेकिन भाजपा वालों ने कुछ नहीं किया। अगर ये सम्मान करते तो बात करते, तब अच्छा होता।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी सांसद आरके चौधरी के बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि जब पहली बार सेंगोल लगा था तो प्रधानमंत्री ने इसे प्रणाम किया था। लेकिन इस बार शपथ के दौरान प्रणाम करना भूल गए, इसी को याद दिलाने के लिए हमारे सांसद ने ये बयान दिया।

 

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
कर्जदारों से परेशान होकर सुसाइड किया:मृतक के पास मिले सुसाइड नोट में तीन जनों के नाम, जिनसे कर्ज ले रखा था | 16 महीने में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ:सीकर में सीएम बोले- 69 हजार युवाओं को नियुक्ति-पत्र दिए, सरकार की उपलब्धियां गिनाईं | मंडावा-मुकुंदगढ़ दौरे में मुख्यमंत्री ने की जनसभाएं, ढिगाल टोल प्लाजा पर हुआ भव्य स्वागत, जिलेभर में 11 कार्यक्रमों में की शिरकत | अखिलेश यादव का सामाजिक न्याय पर फोकस: आगरा से 2027 की चुनावी रणनीति का आगाज़ | अमेरिकी उपराष्ट्रपति की सुरक्षा में लगेंगे 7-IPS समेत 2400 जवान:जयपुर के हॉस्पिटल में हर ब्लड ग्रुप के 5 यूनिट रिजर्व, मिलने वालों का कोरोना टेस्ट होगा | Rajasthan: "आपसे दोबारा कैसे बात होगी बाबा", क‍िरोड़ी लाल मीणा ने मह‍िला के हाथ पर ल‍िख द‍िया अपना मोबाइल नंबर | Rajasthan: पत्नी की डेड बॉडी को कंधे पर डालकर अस्पताल में घूमता रहा शख्स, पोछा लगाते समय लगा था करंट | Rajasthan: जोधपुर में 7 दिन बाद पाइपलाइन लीकेज हुआ बंद, अब सेना के जवान निकालेंगे खेतों में बहा लाखों लीटर पानी | सोनिया, राहुल और लालू ज़मानत पर बाहर हैं, इनका राजनीतिक शुद्धीकरण करना ज़रूरी है- मदन राठौड़ | Alwar News: झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से प्रेग्नेंट महिला का हुआ गर्भपात,शिकायत करने पर पति को लाठियों से पीटा |