Download App Now Register Now

दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर टर्मिनल-1 की छत ​​​​​​गिरी: कई गाड़ियां दबीं, 6 लोग घायल, पहली बारिश में दिल्ली-NCR के इलाके डूबे

दिल्ली में गुरुवार देर रात से लगातार बारिश के कारण इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 की छत गिर गई। इसकी चपेट में कई टैक्सियां और कारें आ गईं। इनमें बैठे 6 लोग घायल हो गए। गाड़ियों में फंसे लोगों को निकालने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। घटना शुक्रवार सुबह 5 बजे की है।

दिल्ली फायर सर्विस (DFS) के अधिकारियों ने बताया कि टर्मिनल-1 की छत की शीट के अलावा सपोर्ट बीम भी ढह गया है। इससे टर्मिनल के पिक-अप और ड्रॉप एरिया में खड़ी कारों को नुकसान पहुंचा। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दमकल की तीन गाड़ियां एयरपोर्ट पर मौजूद हैं।

सिविल एविएशन मिनिस्टर के. राम मोहन नायडू ने भी घटना पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने X पर लिखा, 'मैं निजी तौर पर हालात पर नजर रख रहा हूं। सभी एयरलाइंस को टर्मिनल-1 पर प्रभावित यात्रियों की सहायता करने की सलाह दी गई है। घटनास्थल पर रेस्क्यू टीमें काम कर रही हैं। बचाव अभियान अभी भी जारी है।'

दिल्ली-NCR में गुरुवार को प्री-मानसून की पहली बारिश हुई। कल से लगातार बारिश के कारण रातभर में दिल्ली-NCR के कई इलाके पानी में डूब गए। कुछ जगहों पर तो 3 से 4 फीट तक पानी भर गया है।

मानसून ने गुरुवार (27 जून) को उत्तर भारत के तीन राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में एंट्री ली। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और पंजाब के कुछ हिस्सों को मानसून ने कवर कर लिया। दक्षिण-पश्चिमी मानसून 11 जून से ही पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में रुका हुआ था।

दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में मानसून 27 से 30 जून तक एंट्री ले सकता है। मानसून 3 जुलाई तक दिल्ली को पूरी तरह कवर कर लेगा। 5 से 8 जुलाई तक हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ और राजस्थान पूरी तरह कवर हो जाएंगे। मौसम विभाग का अनुमान है कि जून में मानसून सामान्य से कम यानी 92% लंबी अवधि के औसत (LPA) से कम रहेगा।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |