Download App Now Register Now

दिल्ली में एक दिन में 4 महीने जितनी बारिश: अब तक 8 की मौत; मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ सहित 27 राज्यों में आज अलर्ट

दिल्ली के लिए शुक्रवार (28 जून) की सुबह राहत और आफत दोनों लाई। मानसून ने तय तारीख शनिवार (29 जून) से एक दिन पहले दहलाने वाली एंट्री की। 24 घंटों में 9 इंच बारिश हो गई, जो 1936 के बाद जून में एक दिन में दूसरी सबसे ज्यादा बारिश है। इससे न केवल जून बल्कि मार्च से अब तक, यानी 4 महीने का कोटा पूरा हो गया।

दिल्ली में शुक्रवार से अब तक बारिश के कारण अलग-अलग घटनाओं से 8 लोगों की मौत हो चुकी है। कल 5 लोगों की जान गई थी। बीती रात एक अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग के गड्ढे में 3 मजदूर गिर गए थे। बारिश के कारण गड्ढे में पानी भर गया था। आज सुबह तीनों मजदूरों के शव निकाले गए हैं।

IMD ने शनिवार (29 जून) को 27 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, पंजाब, दिल्ली, छत्तीसगढ़, बिहार, गुजरात, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और तटीय कर्नाटक शामिल हैं।

IMD बोला- दिल्ली के लिए हमारा वेदर फोरकास्ट मॉडल फेल हुआ

दिल्ली में गुरुवार-शुक्रवार रिकॉर्ड तोड़ बारिश के कारण सड़कों पर 4-5 फीट तक पानी भर गया। इसके बाद IMD ने कहा कि हमारा वेदर मॉडल दिल्ली की बारिश के बारे में पूर्वानुमान लगाने में विफल हो गया।

26 जून को IMD ने 29 और 30 जून को दिल्ली में बहुत भारी बारिश की भी संभावना जताई गई थी, लेकिन शुक्रवार (28 जून) सुबह की मूसलाधार बारिश की किसी को उम्मीद नहीं थी। 28 जून के लिए सिर्फ हल्की से मध्यम बारिश और आंधी-तूफान के साथ तेज हवाओं की भविष्यवाणी की थी।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि पश्चिम बंगाल, बिहार और यूपी तक मानसून की पूर्वी शाखा के कारण अधिक वर्षा नहीं हो रही थी। मानसून धीरे-धीरे बढ़ रहा था, लेकिन मध्य प्रदेश की ओर से अचानक एक धारा आ गई। किसी को इतनी अधिक नमी की उम्मीद नहीं थी। मॉडल इसे पकड़ नहीं पाया।

दिल्ली के अलावा मानसून ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, बंगाल, उत्तराखंड, हरियाणा, यूपी और राजस्थान के बचे हुए हिस्सों को भी कवर कर लिया। IMD का अनुमान है कि मानसून दो दिन में देश के बाकी हिस्सों में पहुंच जाएगा। ऐसा हुआ तो यह तय तारीख से एक हफ्ते पहले ही पूरे देश को कवर कर लेगा।

दिल्ली में गर्मी ने 46 साल का रिकॉर्ड तोड़ा

मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली सहित देश के सभी राज्यों में हीटवेव के दिन खत्म हो गए हैं। शुक्रवार (28 जून) को राजस्थान का जैसलमेर 41.4 डिग्री तापमान के साथ देश में सबसे गर्म रहा।

दिल्ली में इस बार इतिहास की सबसे लंबे हीटवेव वाली गर्मी बीती। 39 दिन तक 40 डिग्री से ज्यादा तापमान रहा। इससे पहले 1978 में 32 दिन तक ऐसा हुआ था। इसी जून में सबसे गर्म रात का रिकॉर्ड भी बना।

हिमाचल प्रदेश के छह जिलों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है। 29-30 जून को शिमला, सोलन, कांगड़ा, चंबा, सिरमौर और मंडी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली में 29 और 30 जून को भारी बारिश की आशंका जताई है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |