Download App Now Register Now

इंडिया-साउथ अफ्रीका की ताकत और चुनौतियां: रोहित चले तो जीत के चांस ज्यादा पर रबाडा से बचना होगा, डी कॉक-मिलर को रोकना जरूरी

आज रात 8 बजे इंडिया और साउथ अफ्रीका बारबडोस स्टेडियम में वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने उतरेंगीं। इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा शानदार फॉर्म में हैं। साउथ अफ्रीकी डीकॉक का बल्ला चल रहा है। इंडियन फैंस की परेशानी विराट कोहली की फॉर्म है और साउथ अफ्रीका का सबसे बड़ा डर 32 साल से लगा चोकर्स का दाग है।

दोनों टीमें फाइनल तक एक भी मैच नहीं हारी हैं। दोनों के पास मैच विनर्स, गेम चेंजर्स हैं। कुछ ताकतें हैं, तो कुछ कमजोरियां भी।

1. बल्लेबाजी
वर्ल्ड कप के 7 मैचों में 2 बार चेज किया। वो भी नसाउ की बेहद मुश्किल पिच पर और दोनों मैच जीते। एक में टारगेट 96 और एक 110 था। इस पिच पर श्रीलंका 77 रन पर ऑलआउट हो गई थी।

बल्लेबाजी के सामने चुनौती- यानसन और रबाडा

  • भारत के टॉप स्कोरर रोहित शर्मा को कगिसो रबाडा 8 टी-20 मैचों में 2 बार आउट कर चुके हैं। रोहित उनके खिलाफ 52 रन बना पाए हैं।
  • विराट कोहली इस टूर्नामेंट के 7 मुकाबलों में 4 बार राइट हैंडर पेसर्स ने आउट किया और 2 बार लेफ्ट हैंड पेसर्स ने। रबाडा उन्हें एक बार आउट कर चुके हैं। लेफ्ट हैंड पेसर मार्को यानसन भी मौजूद हैं।
  • गेंदबाजी के लिए चुनौती डीकॉक, परेशानी जडेजा

  • ओपनर क्विंटन डीकॉक साउथ अफ्रीका के टॉप स्कोरर हैं। टी-20 में इंडिया के खिलाफ 10 मैच में 312 रन बनाए हैं और 4 फिफ्टी भी लगा चुके। भारतीय गेंदबाजों के लिए वे चुनौती बन सकते हैं।
  • रविंद्र जडेजा इस वर्ल्ड कप में सिर्फ एक विकेट ले पाए हैं। टीम को उनके फॉर्म में लौटने का इंतजार है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ उनकी गेंदबाजी परेशानी बन सकती है।
  • 2. गेंदबाजी
    साउथ अफ्रीकी बॉलर्स ने 2 टीमों को ऑलआउट किया है। टीम ने लगातार 3 उलटफेर करने वाली अफगानिस्तान को पहले सेमीफाइनल में 56 रन पर ऑलआउट कर दिया था। बॉलर्स के दम पर टीम ने 8 में से 4 मैचों में विपक्षी टीम को टारगेट चेज नहीं करने दिया। इनमें 2 बार साउथ अफ्रीका ने 120 से कम टारगेट दिया था। गेंदबाज 8 मैचों में 41 विकेट ले चुके हैं।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |