Download App Now Register Now

जहां 65 मौतें,वहां चाय की तरह पीते हैं शराब:थाना-कोर्ट से 200 मीटर दूर अवैध शराब की दुकान, स्टालिन सरकार बेखबर

मरने वालों में श्रीधरण के 55 साल के पिता शशिकांत थे। 84 लोग अब भी हॉस्पिटल में हैं। 74 लोगों को छुट्टी मिल गई है। हैरानी की बात ये है कि गांव में इतनी मौतों के बाद भी शराब मिल रही है। नशे में धुत लोग सड़कों पर पड़े हैं। अफसर खुद मानते हैं कि यहां लोग चाय की तरह सुबह से शराब पीने लगते हैं।

करुणापुरम गांव में जहरीली शराब से मौतों के बाद दैनिक भास्कर ग्राउंड पर पहुंचा। हम उन परिवारों से मिले, जिनके घर में मौत हुई है। गांववालों से बात करके जाना कि 18 जून को क्या हुआ था। यहीं पता चला कि गोविंदराज नाम का शख्स गांव में शराब बेचता था। उसका परिवार दो पीढ़ी से इसी धंधे में है। पढ़िए गांव में अब क्या माहौल है।

तारीख: 26 जून, 2024
वक्त: दोपहर करीब 2 बजे

हम करुणापुरम गांव में घुसे ही थे कि चाय की दुकान के सामने एक शख्स जमीन पर पड़ा मिला। नशे में इतना धुत कि सहारा देने पर भी खड़ा नहीं हो पा रहा था। आसपास मौजूद लोग अपने-अपने काम में लगे थे। उन्हें देखकर लगा कि ये सब उनके लिए रोजमर्रा की बात है।

थोड़ा आगे बढ़े तो गांव के बस स्टैंड पर मंदिर के बगल में नशे में धुत एक और शख्स मिला। वहीं बस का इंतजार कर रहे सैकड़ों लोग, महिलाएं और बच्चे भी थे। हमने शख्स से उसका नाम-पता पूछा, लेकिन नशे की वजह से वो कुछ बता नहीं पाया। इससे साफ हो गया कि करुणापुरम गांव में अब भी शराब मिल रही है और लोग पी रहे हैं।

गांव की गलियों में सन्नाटा, घरों पर श्रद्धांजलि वाले पोस्टर
गांव के कई घरों के बाहर अलग-अलग फोटो के साथ श्रद्धांजलि वाले पोस्टर लगे हैं। सभी में एक बात कॉमन है, मौत की तारीख। जहरीली शराब पीकर मरने वाले 65 में से 47 लोग करुणापुरम गांव के रहने वाले थे। बाकी बगल के शेषसमुद्रम और माधवचेरी गांव के थे। करुणापुरम में अब मातम का शोर तो नहीं है, लेकिन गांव में सन्नाटा पसरा है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |