Download App Now Register Now

मुख्यमंत्री बोले- मैंने भी टीचर बनने की बहुत कोशिश की:जल्द ही खाली पदों का कैलेंडर बनाकर भरा जाएगा, 70 हजार नई भर्ती कर रहे हैं

राजस्थान के 6 विभागों करीब 20 हजार नई नियुक्तियां हुईं हैं। सिलेक्ट हुए कैंडिडेट को आज विशेष कार्यक्रम के जरिए जॉइनिंग लेटर दिए गए। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने टैगोर ऑडिटोरियम में हो रहे कार्यक्रम में 7 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मैंने भी टीचर बनने की बहुत कोशिश की थी।

फॉर्म भरकर पढ़ने जाता था। आपको नियुक्ति पत्र मिलते ही परिवार के मन में कैसा भाव होगा। हम जानते हैं। इससे पहले कैबिनेट मंत्री राज्यवर्द्धन राठौड़ ने कहा कि राजस्थान सरकार हर साल 70 हजार युवाओं को नौकरी देगी। वहीं, मुख्य सचिव सुधांश पंत ने कहा कि कुछ समय पहले तक राजस्थान में परीक्षाओं पर सवाल उठ रहे थे। सीएम के एंटी चीटिंग टास्क फोर्स बनाने के बाद युवाओं का विश्वास फिर से कायम हुआ है।

भविष्य में हर नई भर्ती में सिलेक्ट हुए युवाओं को जॉइनिंग लेटर देने के लिए बड़े समारोह किए जाएंगे। सीएम भजनलाल हर बार रोजगार उत्सव में जयपुर या किसी एक जिले में खुद जॉइनिंग लेटर देंगे, बाकी जगहों से चयनित युवा वीसी के जरिए जुड़ेंगे। में अ

ब हर पेशेंराजस्थान ट को मिलेगा एक कोड- मुख्यमंत्रीसीएम ने कहा कि आने वाले समय में स्वास्थ्य के क्षत्र में काम करने वाले हैं। पेशेंट को एक कोड नंबर मिले। इस कोड नंबर से पेशेंट की पूरी हिस्ट्री मिलेगी। इसे खोलकर डॉक्टर उसकी पूरी जानकारी ले सके। इसके लिए प्रयास कर रहे हैं।

  • हम 70 हजार नए पदों की भर्ती कर रहे हैं। 58 हजार पदों के लिए विज्ञापन जारी कर चुके हैं। साढ़े 11 हजार पदों के लिए परीक्षा आयोजित की जा चुकी है। इसके अलावा 5500 पदों की वित्तीय स्वीकृति हमने जारी कर दी है।
  • हमने आरपीएससी में भी कहा है कि कलेंडर चाहिए। हम वैकेंसी भी एडवांस में निकालने वाले हैं, क्योंकि पता है कितने लोग रिटायर होने वाले हैं। इससे समय पर एग्जाम होकर नियुक्ति हो सके।
  • आने वाले समय में सभी पदों को भरा जाएगा - सीएम
  • सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि जब युवा 18 साल का होता है तो उसे मत देना का अधिकार मिलता है। इसके साथ कुछ कर्तव्य भी होते हैं। इन्हें ध्यान रखने चाहिए।
  • युवा को सरकार चुनने का अधिकार मिलता है। उसके साथ समाज, राष्ट्र और माता-पिता के लिए कर्वतव्य क्या है। हम जिस सेवा में गए हैं, उसमें हमारे कर्तव्य क्या हैं। इन्हें ध्यान रखना चाहिए।
  • मैंने भी टीचर की नौकरी की बहुत कोशिश की। फॉर्म भरकर पढ़ने जाता था। आपको नियुक्ति पत्र मिलते ही परिवार के मन में कैसा भाव होगा। हम जानते हैं। इससे आगे वाली पीढ़ी को भी आत्मबल मिलता है। हम भी परिवार में रहते हैं। परिवार की भावना को जानते हैं।
  • रिक्त पदों का कैलेंडर बनेगा। आने वाले समय पर रिक्त पदों को भरा जाएगा। कौशल विकास की तरफ की कार्य किया जाएगा।
  • अब मिलेंगे नौकरी-रोजगार के ज्यादा अवसर - राठौड़
  • मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि केंद्र सरकार ने 8 लाख युवाओं को रोजगार मेले से रोजगार दिया।
  • कठिन परिस्थिति में आप राजस्थान सरकार का हिस्सा बन रहे हैं। अब तक आपको लगता था कि सिस्टम ठीक नहीं है। लेकिन अब आप सिस्टम का हिस्सा बन चुके हैं।
  • इसे ठीक करने की जिम्मेदारी अब आपकी है। राठौड़ ने कहा कि प्रदेश सरकार हर साल युवाओं को 70 हजार सरकारी पदों पर नौकरी देगी। इसके अलावा और रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। 
  • युवाओं को केवल धोखा दे रही सरकार - डोटासरा
  • डोटासरा ने कहा कि मुख्यमंत्री जी जनता को बताइए कि आपके 6 महीने के कार्यकाल में भाजपा सरकार ने कितने पदों की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति लेकर भर्ती विज्ञापन जारी किया।
  • कितने पदों पर भर्ती परीक्षा प्रक्रियाधीन है। सच तो ये है कि हर साल 70 हजार नौकरी का झांसा देने वाली भाजपा सरकार बीते 6 महीने से युवाओं को नई नौकरी के नाम पर सिर्फ धोखा दे रही है।
  • कांग्रेस सरकार में हुई नियुक्तियों को अपना बताकर जनता को भ्रमित करने का कुप्रयास कर रही है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |