Download App Now Register Now

केदारनाथ मंदिर के पास एवलांच: झारखंड में निर्माणाधीन पुल गिरा, राजस्थान-मध्य प्रदेश समेत 9 राज्यों में आज भारी बारिश की चेतावनी

देशभर में जारी बारिश के बीच रविवार को उत्तराखंड में केदारनाथ मंदिर के पास एवलांच आया। मंदिर के पीछे पहाड़ी पर सुबह 5 बजे गांधी सरोवर के ऊपर बर्फ का बड़ा हिस्सा सरक गया। हालांकि इसमें जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। इससे पहले उत्तराखंड के हरिद्वार में शनिवार को गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से 8 गाड़ियां बह गई थीं।

दूसरी तरफ, झारखंड के गिरिडीह जिले में मानसून की पहली बारिश में ही एक निर्माणाधीन पुल गिर गया। गिरिडीह के देवरी प्रखंड में अरगा नदी पर यह पुल 5.5 करोड़ की लागत से बन रहा था, लेकिन शनिवार को बारिश के कारण नदी का जलस्तर बढ़ गया। रविवार को नदी की तेज धारा में पुल का गर्डर टूट कर गिर गया।

IMD ने यूपी, उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में 2 जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट है। अरुणाचल प्रदेश में रेड अलर्ट है। मेघालय, अरुणाचल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 30 जून से 3 जुलाई के बीच 64.5 से 204.4mm बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि मानसून रविवार (30 जून) को पूरे देश को कवर कर लेगा। शनिवार (29 जून) को मानसून उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आगे बढ़ गया। अब सिर्फ पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी राजस्थान के हिस्से बाकी हैं। आमतौर पर मानसून पूरे देश को 8 जुलाई तक कवर करता है।

देश में लगातार तीसरे साल सामान्य से कम बारिश
दो-तीन दिनों से देश के अलग-अलग हिस्सों में मूसलाधार बारिश से बीते गुरुवार (27 जून) तक जून में बारिश की जो 19% कमी थी, वह शनिवार (29 जून) को घटकर 14% रह गई। 29 जून तक सामान्यत: 157.7mm बारिश होनी चाहिए, लेकिन शनिवार तक 136mm बारिश हुई है। यह तीसरा वर्ष होगा, जब जून में सामान्य से कम बारिश दर्ज होगी। 10 वर्षों में ऐसा चार बार ही हुआ है कि बारिश सामान्य से ज्यादा हुई है।

हिमाचल में सड़कें बंद, असम में पुलिस-CRPF कैंप में बाढ़ का पानी

हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में शनिवार (29 जून) को भारी बारिश हुई। कांगड़ा, कुल्लू और किन्नौर जिलों में तीन सड़कों पर ट्रैफिक बंद कर दिया गया है। वहीं, असम में पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति बन गई है। डिब्रूगढ़ में सीआरपीएफ कैंप, पुलिस कैंप, लोगों के घरों में पानी भर गया है। रास्ते ब्लॉक हैं। बिजली सप्लाई पूरी तरह से ठप है।

दिल्ली में दो दिन में 11 की मौत, हरिद्वार में 11 कारें बहीं

दिल्ली में बीते दो दिन हुई बारिश में 11 लोगों की मौत हो गई। 29 जून को भी 6 शव बरामद किए गए। इसमें चार बच्चे, एक युवक और एक बुजुर्ग शामिल थे। वहीं, AIIMS की पार्किंग में पानी भर गया।

उत्तराखंड में 27 जून को मानसून की एंट्री हुई थी। महज तीन दिन की बारिश में शनिवार (29 जून) को हरिद्वार में गंगा नदी उफान पर आ गई। इससे बाढ़ जैसी स्थिति बन गई। 8 कारें पानी की तेज धार में बह गईं। गनीमत रही कि इन कारों में कोई नहीं था। इसके अलावा निचले इलाकों में मौजूद घरों में भी पानी भर गया।

यूपी के अयोध्या में 23-25 जून को बारिश के बाद राम पथ धंस गया था। इस मामले में यूपी सरकार ने 6 लोगों को सस्पेंड किया है। जलभराव के कारण रामपथ की 15 गलियां और मुख्य सड़क, सहित कई घर ढह गए थे।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |