Download App Now Register Now

मणिपुर में स्कूल-सरकारी दफ्तर बंद: असम में बाढ़ से तीन की मौत, 11 लाख लोग प्रभावित, दिल्ली-राजस्थान समेत 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मानसून ने तय समय से 6 दिन (2 जुलाई) पहले ही पूरे देश को कवर कर लिया है। देशभर के तकरीबन सभी राज्यों में भारी बारिश हो रही है। नॉर्थ-ईस्ट में हालात सबसे ज्यादा खराब हैं। मणिपुर और असम में बाढ़ आ गई है।

मणिपुर सरकार ने बुधवार (3 जुलाई) को राज्य के सभी सरकारी दफ्तरों में छुट्टी की घोषणा की है, जबकि स्कूल आज और कल यानी 4 जुलाई तक बंद रहेंगे। मंगलवार (2 जुलाई) को सेनापति नदी में गिरे 25 साल एक व्यक्ति का शव निकाला गया। भारत-म्यांमार सड़क के 3 किमी से अधिक हिस्से में भी बाढ़ आ गई है। 1000 से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं।

असम में भी तीन लोगों की बाढ़ से जान चली गई। इससे राज्य में इस साल बाढ़, लैंडस्लाइड और तूफान में मरने वालों की संख्या बढ़कर 48 हो गई है। राज्य के 23 जिलों में 11.3 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। सोमवार तक 19 जिलों में 6.44 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित थे।

गुजरात के जूनागढ़ में सड़कें बारिश के पानी में डूब गई हैं। इसकी वजह से 30 गांवों का संपर्क कट गया है। वंथली में सोमवार सुबह से मंगलवार सुबह तक रिकॉर्ड 361 मिमी बारिश हुई। सौराष्ट्र और दक्षिणी क्षेत्र में 200 मिमी से ज्यादा बारिश हुई। अहमदाबाद में दो मंजिला बिल्डिंग की सीढ़ियों का एक हिस्सा ढह गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म के जरिए बिल्डिंग में फंसे 16 लोगों को निकाला।

आज 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
IMD ने बुधवार के लिए 17 राज्यों- पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तराखंड, राजस्थान, गुजरात, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, असम, नगालैंड, त्रिपुरा, मिजोरम में अति भारी बारिश और 9 राज्यों- हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गोवा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

असम में 2,208 गांव पानी में डूबे

असम स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के मुताबिक फिलहाल राज्य के 2,208 गांव पानी में डूबे हुए हैं और 42,476.18 हेक्टेयर फसल भूमि को नुकसान पहुंचा है। तिनसुकिया जिले के सादिया और डूमडूमा सर्किलों में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि धेमाजी जिले के जोनाई में एक व्यक्ति डूब गया। सोमवार (1 जुलाई) को तिनसुकिया जिले में एक व्यक्ति की मौत हुई थी।

इसके साथ ही इस साल की बाढ़, भूस्खलन और तूफानों में मरने वालों की कुल संख्या 48 हो गई है। कई जिलों में सड़कें, पुल और अन्य बुनियादी ढांचे बाढ़ के पानी से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। वर्तमान में, ब्रह्मपुत्र नदी निमातीघाट, तेजपुर, गुवाहाटी और धुबरी में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को गोलाघाट जिले के बोकाखाट में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। वे स्पीड बोट में बैठकर ऊपरी असम के जलमग्न क्षेत्रों में पहुंचे। सरमा ने काजीरंगा नेशनल पार्क में भी बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की, जो कई साल बाद पानी में डूबा है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |