Download App Now Register Now

कलीग्स ने नशा देकर चार घंटे टॉर्चर किया, फिर हॉस्टल के बाहर छोड़ गए; दो गिरफ्तार

तेलंगाना के हैदराबाद में एक नामी रियल एस्टेट कपंनी में काम करने वाली 26 साल की महिला से उसके कलीग्स ने गैंगरेप किया। दो आरोपियों ने पहले महिला को सॉफ्ट ड्रिंक और मिठाई में नशा देकर बेहोश किया। फिर कार में उसके साथ रेप और मारपीट की।

करीब साढ़े चार घंटे टॉर्चर के बाद आरोपियों ने महिला को उसके हॉस्टल छोड़ दिया। घटना रविवार (30 जून) की रात मियापुर इलाके में हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों रियल एस्टेट कपंनी में सेल्स एग्जीक्यूटिव हैं। इनकी पहचान 39 साल के सांगा रेड्डी और 25 साल के जनार्दन रेड्डी के रूप में हुई है।

कलीग्स के साथ साइट विजिट पर गई थी महिला
टाइम्स ऑफ इंडिया ने हैदराबाद पुलिस के हवाले से बताया कि महिला और दोनों आरोपी रविवार सुबह साइट विजिट के लिए यदाद्री की ओर गए थे। आरोपियों ने महिला को मियापुर में हॉस्टल के पास से कार में अपने साथ बिठाया था।

हैदराबाद लौटते समय रात करीब 10.30 बजे आरोपियों ने एक अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग के पास कार रोक दी और कहा कि गाड़ी खराब हो गई है। उन्होंने महिला को खाना ऑफर किया, लेकिन उसने मना कर दिया।

आरोपियों ने मिठाई में नशा देकर बेहोश किया
इसके बाद जनार्दन ने उसे सॉफ्ट ड्रिंक और मिठाई ऑफर किया। महिला ने दोनों चीजें ले लीं। इसके तुरंत बाद महिला को चक्कर आने लगा। उसने पहले सोचा कि शायद पूरे दिन कुछ भी नहीं खाने के कारण उसे चक्कर आ रहा है। हालांकि, जब जनार्दन ने उसे और मिठाइयां खिलाईं तो वह बेहोश हो गई।

पुलिस के मुताबिक, दोनों ने इसके बाद महिला के साथ रेप किया। यहां तक ​​​​कि उसे पीटा भी। दोनों आरोपियों ने सोमवार सुबह तीन बजे तक महिला को कार के अंदर लगातार टॉर्चर किया। इसके बाद महिला को मियापुर में एक प्राइवेट हॉस्टल के पास छोड़ दिया।

आरोपियों के खिलाफ इन धाराओं में केस दर्ज
महिला ने इस मामले में पहले उप्पल पुलिस स्टेशन में जीरो FIR दर्ज कराई थी। बाद में मामले को मियापुर पुलिस स्टेशन ट्रांसफर किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 376 (रेप), 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना), 509 (महिला की गरिमा का अपमान करना) और 420 (धोखाधड़ी) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |