Download App Now Register Now

NEET में धांधलेबाजी के विरोध में ट्रेन रोकने पहुंचे यूथ-कांग्रेसी:गांधी नगर रेल्वे स्टेशन पर विधायक-पुलिस आमने-सामने, अभिमन्यु पुनियां सहित 8 लोगों को की हुई गिरफ्तारी

NEET में हुई धांधलेबाजी और देश के युवाओं के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ के खिलाफ जयपुर संभाग में राजस्थान युवा कांग्रेस की ओर से ट्रेन रोकने के उद्देश्य से विरोध प्रदर्शन किया। यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष और सांगरिया विधायक अभिमन्यु पूनिया के नेतृत्व में यह विरोध प्रदर्शन किया गया। 

गांधी नगर रेलवे स्टेशन से पहले दोनों और भारी पुलिस जाब्ता तैनात रहने के बावजूद अभिमन्यु पूनिया के साथ कमल चौधरी, सुनील झांझड़िया, ओम प्रकाश जिंदड़ और मुकेश नाराणिया सहित कुछ कार्यकर्ता गांधी नगर रेलवे स्टेशन के 1 नम्बर प्लेटफॉर्म तक जा पहुंचे। इस बीच जयपुर जंक्शन से रवाना हुई ट्रेन अपने गंतव्य तक जाने के लिए गांधी नगर रेलवे स्टेशन पहुंची तो सभी पोस्टर लहराते हुए ट्रेन को रोकने के लिए प्लेट फॉर्म तक जा पहुंचे। हालांकि गांधी नगर रेल्वे स्टेशन पर पहले से पुलिस के भारी जाब्ता तैनात होने की वजह से यूथ कांग्रेस के नेता कार्यकर्ता ट्रेन रोकने में असफल रहे। 

इस बीच जब पुलिस ने अभिमन्यू पुनिया सहित सभी यूथ कांग्रेस के नेता-कार्यकर्ताओं को रोका तो आपस में तनातनी होती नजर आई। एक तरफ कांग्रेस नेता पुलिस को हिदायत दे रहे थे कि सीटिंग एमएले के साथ पुलिस इस तरीके से बर्ताव नहीं कर सकती। वहीं जब पुलिस ने ट्रेन रोकने के प्रयास में सभी को हिरासत में लिया तो अभिमन्यु पूनिया सहित यूथ कांग्रेस के नेता-कार्यकर्ता कुछ पल के लिए प्लेटफॉर्म पर ही धरने पर बैठ गए। जिसके बाद पुलिस ने सभी को हिरासत में लेते हुए पुलिस वेन से जीआरपी थाने पहुंचाया।

वहीं गिरफ्तारी से पहले प्रदर्शन करते हुए अभिमन्यू पूनिया ने कहा- यूवाओं को अपनी बात रखने के लिए बार-बार दबाया जा रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अभी तक नीट के मामले में कुछ बोले नहीं है। सिर्फ डायरेक्टर को हटाकर लिपापोती नहीं कर सकते। 24लाख विद्यार्थियों के भविष्य का सवाल है, उनको जवाब देना होगा। देश की सरकार को जवाब देना चाहिए।सरकार के प्रति इस मामले से केंद्र सरकार के प्रति अविश्वास पनपा है। उन्होंने कहा- यूथ कांग्रेस मांग करता है कि धर्मेंद्र प्रधान को इस मामले में इस्तीफा देना चाहिए। जब यह नीट परीक्षा रद्द नहीं हो जाती तब तक यूथ कांग्रेस सड़कों पर प्रदर्शन करेंगी।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |