Download App Now Register Now

ट्रेन रोकने पहुंचे विधायक को पुलिस ने किया गिरफ्तार:जबरदस्ती स्टेशन से बाहर निकाला; नीट में गड़बड़ी के खिलाफ यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन

नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट( नीट) में गड़बड़ी के खिलाफ आज राजस्थान में रेल रोको आंदोलन किया गया। जयपुर में यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष और संगरिया विधायक अभिमन्यु पूनिया के नेतृत्व में यह विरोध प्रदर्शन किया गया। वहीं, जोधपुर में प्रदर्शन शुरू होने से पहले ही पुलिस ने कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।

जयपुर में प्रदर्शन के कारण गांधी नगर रेलवे स्टेशन के बाहर और अंदर पुलिस का भारी जाब्ता तैनात था। यूथ कांग्रेस के नेता सुबह 10.48 बजे गांधी नगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म 1 पर पहुंचे। पुलिस ने सभी को प्लेटफॉर्म पर ही रोक दिया। इसके बाद सभी वही धरने पर बैठ गए। इस दौरान अभिमन्यु पूनिया और पुलिस के बीच बहस हो गई।

पुलिस अभिमन्यु पूनिया को जबरन उठाकर रेलवे स्टेशन से बाहर ले गई। युवा कांग्रेस का कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया। कांग्रेस नेता पुलिस को हिदायत दे रहे थे की विधायक के साथ पुलिस इस तरीके से बर्ताव नहीं कर सकती। करीब 11 बजे पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया गया।

भरतपुर में 30 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया

भरतपुर रेलवे स्टेशन पर सुबह 11.15 बजे यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस और वाटर कैनन तैनात की गई। रेलवे ट्रैक तक कार्यकर्ताओं को पहुंचने नहीं दिया। प्रदर्शन के बाद करीब 12 बजे 30 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार में लिया।

जोधपुर में प्रदर्शन से पहले ही पदाधिकारियों अरेस्ट

  • जोधपुर में भी यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से बनाड़ रेलवे स्टेशन पर रेल रोकने का कार्यक्रम था, लेकिन पुलिस ने सुबह ही पदाधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके चलते प्रदर्शन विफल हो गया।
  • सुबह से ही बनाड़ रेलवे स्टेशन और रेलवे फाटक पर पुलिस का पुख्ता जाब्ता तैनात रहा। रेलवे स्टेशन पर भी पुलिस के आला अधिकारी मौजूद रहे। यहां शांति दिखाई दी।
  • यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष बोले- धर्मेंद्र प्रधान को इस मामले में इस्तीफा देना चाहिए
  • जयपुर में यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष और संगरिया विधायक अभिमन्यु पूनिया ने कहा- 24 लाख स्टूडेंट्स के भविष्य का सवाल है, उनको जवाब देना होगा। देश की सरकार को जवाब देना चाहिए।
  • सरकार के प्रति इस मामले से केंद्र सरकार के प्रति अविश्वास पैदा हुआ है। यूथ कांग्रेस मांग करता है की धर्मेंद्र प्रधान को इस मामले में इस्तीफा देना चाहिए। जब यह नीट परीक्षा रद्द नहीं हो जाती, तब तक यूथ कांग्रेस सड़कों पर प्रदर्शन करेंगी।
  •  

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |