Download App Now Register Now

मिलने के बहाने होटल में बुलाया, विरोध पर किया शादी का वादा

जयपुर में दोस्ती कर एक युवती से रेप करने का मामला सामने आया है। मिलने के बहाने होटल में बुलाकर आरोपी ने उसके साथ रेप किया। विरोध करने पर आरोपी ने शादी करने का वादा किया। शादी का झांसा देकर पिछले दो साल से देहशोषण करता रहा। महिला थाना गांधी नगर में पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है। मामले की जांच SHO निर्मला कुमारी कर रही हैं।

पुलिस ने बताया- महाराष्ट्र निवासी 32 साल की युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। साल-2023 में मुंबई में उसकी मुलाकात अनिल गर्ग निवासी हिसार हरियाणा से हुई। बातचीत के दौरान आरोपी अनिल ने उससे दोस्ती कर ली। काम के सिलसिले में दोनों की जयपुर आने पर मुलाकात हुई। मिलने के बहाने आरोपी ने उसे अपने होटल रुम में बुलाया। मिलने जाने पर आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती की।

विरोध करने पर आरोपी अनिल ने शादी का वादा किया। पिछले दो साल से शादी का झांसा देकर लगातार रेप करने लगा। शादी करने का दबाव बनाने पर आरोपी ने मना कर दिया। धोखे का एहसास होने पर पीड़िता ने महिला थाना हिसार हरियाणा में शिकायत दी। जयपुर का मामला होने के पता चलने पर हरियाणा पुलिस ने जीरो नंबर FIR काटकर भेजी। महिला थाना गांधी नगर ने शिकायत पर FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |