Download App Now Register Now

क्लासमेट से मिलने गया युवक,परिवार जागा, चोर समझकर मार डाला करंट देकर मारा, शव बोरे में डालकर हाईवे किनारे फेंका

भारत के टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल जीतने के बाद जोधपुर में जश्न मनाने निकले 16 वर्षीय युवक की हत्या की गुत्थी सुलझ गई है। युवक की हत्या बिजली के तारों से करंट देकर की गई थी। वह जश्न मनाने के बहाने अपनी क्लासमेट से मिलने उसके घर चला गया था। तभी परिवार वाले जाग गए और उसे चोर समझकर मार डाला, इसके बाद शव बोरे में भरकर हाईवे किनारे फेंक दिया।

पुलिस के मुताबिक युवक की पहचान चेतन पुरी (16) पुत्र हीर पुरी गोस्वामी निवासी बस स्टैंड कैरू के रूप में हुई। चेतन नौवीं क्लास में पढ़ता था। पुलिस ने इस मामले में आरोपी अशोक (42) पुत्र ओमाराम माली निवासी नोखड़ा बेरा केरू, ओमाराम (66) पुत्र भीखाराम माली को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चेतन पुरी आरोपी अशोक के खेत में फसल की सुरक्षा के लिए चारों ओर लगाई गई बैट्री झटका मशीन के तारों से उलझ कर गिरा। इसके बाद बिजली के तारों से करंट देकर उसकी हत्या कर दी गई।

गौरतलब है कि केरू निवासी चेतन गिरी (16) पुत्र हीर पुरी का 29 जून को संदिग्ध हालत में शव मिला था। वह उस दिन देर रात को भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच हुए टी-20 विश्वकप का फाइनल मैच के खत्म होने के बाद घर से निकला था।

जोधपुर डीसीपी वेस्ट राजेश कुमार यादव ने बताया कि चेतन उस रात अपनी सहपाठी से मिलने उसके घर गया था, लेकिन घरवाले जाग गए। तब वह वहां से भागने लगा। घरवालों ने समझा कि चोर आया है। वे चिल्लाने लगे। तब नाबालिग खेतों से होकर भागने लगा। तभी वह खेत में बिछाए गए तारों से टच होने पर करंट की चपेट में आ गया। बाद में दोनों आरोपी पिता-पुत्र ने उसे बिजली के तारों से करंट देकर मार डाला। घटना के बाद उन्होंने शव बोरे में डालकर कैरू के पास जोधपुर-जैसलमेर हाईवे किनारे पटक दिया था।

नाबालिग के पिता हीर पुरी ने बताया कि रात को करीब पौने 12 बजे वो टी-20 वर्ल्ड कप मैच में भारत की जीत के बाद पटाखे छोड़ने घर से निकला था। इसके पहले उसने सोमवार से शुरू होने वाली स्कूल के लिए कॉपी-किताबें जमाई थीं। जब मैं रात को जागा तो वह दिखा नहीं। इस पर मैं सो गया। सुबह 4 बजे उठा, तब तक भी वह नहीं आया। सुबह गांव में ही उसके दोस्तों और ग्रामीणों से पूछा, लेकिन किसी को जानकारी नहीं थी।

इस बीच सुबह सूचना मिली कि 12 मील के पास एक बच्चे का शव बोरे में मिला है। मैं वहां गया। वहां भीड़ थी। पुलिस भी खड़ी थी। मेरा बेटा गायब था। उसकी चिंता थी। जैसे ही लोगों की भीड़ हटाकर जाकर देखा तो शव मेरे बेटे का ही निकला। उन्होंने आरोप लगाया कि बेटे के शरीर पर करंट से जलाने के निशान थे। पहले उसे मारा, उसके बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए फेंका। इस मामले के सामने आने के बाद परिजनों और समाज के लोगों ने प्रदर्शन कर विरोध भी जताया था।

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत के बाद शनिवार रात करीब 12 बजे जश्न मनाने घर से निकले नाबालिग का शव सुबह उसके घर से 3 किमी दूर मंदिर के पास बंद बोरे में मिला। राजीव गांधी नगर थानाधिकारी देवीचंद ढाका ने बताया कि ग्रामीणों को जोधपुर-जैसलमेर हाइवे पर बाबा रामदेव मंदिर के पास झाड़ियों में संदिग्ध बोरा नजर आया।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |