Download App Now Register Now

अहमदाबाद में हिंदू संगठनों ने राहुल के पुतले जलाए राहुल बोले- मोदी अयोध्या से लड़ना चाहते थे, हार के डर से वाराणसी गए, वहां भी मुश्किल से जीते

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी शनिवार दोपहर करीब 1 बजे अहमदाबाद पहुंचे। राहुल के पहुंचने से पहले विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने उनके पुतले जलाए। कार्यकर्ता संसद में राहुल के कथित हिंदू विरोधी बयान का विरोध कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। विरोध के बीच राहुल अहमदाबाद में कांग्रेस कार्यालय पहुंचे।

राहुल ने कहा- अयोध्या के लोगों के मकान-दुकानें तोड़ी गईं, मुआवजा आज तक नहीं मिला। अयोध्या से जीतने वाले सांसद ने बताया कि नरेंद्र मोदी वाराणसी से नहीं, अयोध्या से लड़ना चाहते थे, लेकिन वहां 3 सर्वे करने वालों ने कहा कि अगर आप अयोध्या से चुनाव लड़ोगे तो हार जाओगे और राजनीतिक करियर खत्म हो जाएगा।

कांग्रेस सांसद ने कहा- वाराणसी में हमसे छोटी सी गलती हो गई, वर्ना हम वहां भी जीत जाते। PM मोदी के एक लाख वोटों से जीतने का मतलब है कि मुश्किल से जान बच गई।

भाजपा ने भगवान को इस्तेमाल करने की कोशिश की, लेकिन अयोध्या से INDIA जीता

राहुल ने कहा- मैंने अयोध्या के सांसद से पूछा कि बीजेपी ने अपनी पूरी पॉलिट्क्स राम मंदिर पर केंद्रित कर दी। चुनाव के पहले इन्होंने भगवान को यूज करने की कोशिश की, लेकिन इसके बावजूद वहां इंडिया गंठबंधन क्यों जीत गया।

उन्होंने कहा- मुझे पहले से ही पता था कि मैं चुनाव जीतूंगा। जब मैं अयोधया के लोगों से बात करता था वे कहते थे कि अयोध्या में मंदिर बनाने के लिए बहुत सारे लोगों से जमीन छीन ली गई। दुकान और मकान तोड़े गए। आज तक उनको मुआवजा नहीं मिला।

राहुल ने कहा- जैसे बीजेपी ने अहमदाबाद में हमारे ऑफिस को तोड़़ा, वैसे ही अब हम इनकी सरकार को तोड़ेंगे। अगले चुनाव में हम इन्हें हराएंगे।

गुजरात कांग्रेस में दो कमियां हैं। यहां दो तरह के घोड़े हैं। एक का इस्तेमाल दौड़ के लिए और दूसरे का इस्तेमाल शादी के लिए किया जाता है। कांग्रेस रेस के घोड़े को शादी में और शादी के घोड़े को रेस में लगा देती है। पिछले चुनावों में हमनें भाजपा के खिलाफ ठीक से चुनाव नहीं लड़ा।

उससे पहले 2017 के चुनाव में तीन महीने ही हमने मेहनत की और अच्छे नतीजे आ गए थे। हम फिनिश लाइन तक पहुंच गए थे।

अब भी गुजरात में 50 पर्सेंट लोग ही मानते हैं कि गुजरात में कांग्रेस जीत सकती है। इसलिए मैं उनसे कहता हूं कि बाकी के जो 50 पर्सेंट नहीं मान रहे हैं, उन्हें मना लो तो कांग्रेस गुजरात में जीत जाएगी। आपने इतने सालों में बहुत लाठिया खाई हैं। अब बहुत हो गया। हमें इन्हें सबक सिखाना है। इन्हें हराना है। हम इन्हें मोहब्बत से हराएंगे।

राहुल ने कहा- PM मोदी को कोई पसंद नहीं करता। सिर्फ लोग उनसे डरते हैं। वे जब खड़़े होते हैं तो सब लोग डर जाते हैं। एक आदमी के सामने पार्टी कार्यकर्ता की हवा निकल गई, आरएसएस की हवा निकल गई। लेकिन कांग्रेस में ऐसा नहीं होता। कांग्रेस के किसी भी नेता के सामने कार्यकर्ता खड़ा हो सकता है।

राहुल ने कहा- चुनाव से पहले आप सोच सकते थे कि अयोध्या में बीजेपी हारेगी? आप सोच सकते थे कि PM मोदी इतनी मुश्किल से चुनाव जीतेंगे। जैसे ये अयोध्या में हारे हैं, वैसे ही अब गुजरात में भी हारेंगे। बस आपको डरना नहीं है। अगर गुजरात की जनता बिना डरे लड़ गई तो बीजेपी हारेगी।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा- जैसे बीजेपी ने अहमदाबाद में हमारे ऑफिस को तोड़़ा, वैसे ही अब हम इनकी सरकार को तोड़ने जा रहे हैं। अगले चुनाव में हम इन्हें हराएंगे।

राम मंदिर के उद्घाटन में अडाणी-अंबानी दिखे, कोई गरीब मौजूद नहीं था: राहुल गांधी

राहुल ने कहा- जब अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन हुआ, तो मैं सोच रहा था कि मोदीजी ने राम मंदिर का उद्घाटन किया, इसमें अंबानी-अडानी तो दिखे, लेकिन कोई गरीब नहीं था।

राहुल बोले- राम मंदिर आंदोलन आडवाणी ने शुरू किया, मोदी ने केवल मदद की

अहमदाबाद कांग्रेस ऑफिस में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा- चुनाव में बीजेपी का पूरा मूवमेंट राम मंदिर और अयोध्या के इर्द-गिर्द ही था, जबकि इसकी शुरुआत आडवाणी जी ने की थी। मोदीजी ने तो सिर्फ उनकी मदद की थी।

अहमदाबाद में राहुल के 2 कार्यक्रम

1. घायल कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिलेंगे
संसद में हिंदू धर्म पर बयान देने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने अहमदाबाद में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर हमला कर दिया था। इसके बाद दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हो गई थी। झड़प में कई कांग्रेसी कार्यकर्ता घायल हो गए थे। राहुल गांधी इन कार्यकर्ताओं से मिलेंगे।

2. राजकोट-मोरबी हादसे के पीड़ितों से मिलेंगे
पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि कांग्रेस गुजरात में राजकोट गेमिंग जोन में 33 और मोरबी में मच्छू नदी पर सस्पेंशन ब्रिज गिरने की घटना में जान गंवाने वाले 141 लोगों की मौत के लिए न्याय की मांग कर रही है। इसीलिए राहुल गांधी को मृतकों के परिजनों से मुलाकात करवाई जा रही है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |