Download App Now Register Now

मुंबई में तेज रफ्तार BMW ने दंपत्ति को टक्कर मारी: महिला की मौत, शिवसेना नेता का बेटा गाड़ी चला रहा था, एक्सीडेंट के बाद फरार

महाराष्ट्र के पुणे में चर्चित पोर्श एक्सीडेंट केस के बाद मुंबई में रविवार (7 जुलाई) को हिट-एंड-रन की एक और घटना हुई। मुंबई के वर्ली में रविवार (7 जुलाई) सुबह एक तेज रफ्तार BMW ने स्कूटी सवार दंपत्ति को टक्कर मार दी। ड्राइवर ने मौके से भागने के दौरान महिला को कार से 100 मीटर तक घसीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। घायल पति का इलाज चल रहा है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, कार मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवसेना के नेता राजेश शाह का 24 साल का बेटा मिहिर शाह चला रहा था। घटना के बाद वह फरार हो गया। पुलिस ने राजेश शाह को हिरासत में लिया है। कार भी जब्त कर ली है। हालांकि, आरोपी बेटा अभी भी फरार है।

मछली खरीदकर बाइक से लौट रहे थे कपल

NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि वर्ली के कोलीवाड़ा इलाके में रहने वाले प्रदीप नखवा और उनकी पत्नी कावेरी नखवा सुबह 5:30 बजे ससून डॉक पर मछली खरीदने गए थे। वापस लौटने के दौरान अटरिया मॉल के पास एक तेज रफ्तार BMW ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी पलट गई और दोनों पति-पत्नी कार के बोनट पर गिर गए। पति खुद को बचाने की कोशिश में बोनट से तुरंत कूद गया, लेकिन पत्नी उठ नहीं सकी। भागने के दौरान आरोपी ने महिला को कार से करीब 100 मीटर तक घसीटा।

इसके बाद वह महिला को घायल छोड़कर फरार हो गया। महिला को तुरंत मुंबई सेंट्रल स्थित नायर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पति का फिलहाल इलाज चल रहा है।

कार पर पार्टी का निशान था, हादसे के बाद मिटाने की कोशिश की

हादसे के बाद वर्ली पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी चेक किए, जिसके बाद पता चला की गाड़ी शिवसेना नेता राजेश शाह की है। राजेश शाह पालघर में शिवसेना के शिंदे गुट के डिप्टी लीडर हैं। वर्ली पुलिस ने हिट-एंड-रन का मामला दर्ज कर सफेद रंग की BMW कार जब्त की है। कार पर शिवसेना (शिंदे गुट) का निशान है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि हादसे के बाद उस निशान को मिटाने की कोशिश की गई थी।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |