Download App Now Register Now

राहुल गांधी ने CM योगी को पत्र लिखा: कहा-हाथरस पर सांत्वना के शब्द कम पड़ गए, दोषियों को कठोर सजा दी जाए

हाथरस घटना को लेकर राहुल गांधी ने CM योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा। कहा- हादसा इतना दुखद है कि परिजनों से मिलते समय मेरे पास सांत्वना के शब्द भी कम पड़ गए। दोषियों को कठोर सजा दी जाए, जिससे दोबारा ऐसी घटना न हो। राहुल ने हादसे के लिए स्थानीय प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया। मुआवजे की राशि बढ़ाने की मांग की।

उधर, हाथरस हादसे के बाद भोले बाबा के सेवादार का ऑडियो सामने आया है। इसमें वो कह रहा है कि बाबा ने कहा था आज प्रलय होगी। कई लोगों की मौत होगी। प्रलय हो भी गई। अपने आप ही लोग सड़क पर गिरने लगे। फिर लाशें बिछ गईं।

न्यायिक जांच आयोग की टीम आज जिला अस्पताल में घायलों से पूछताछ कर सकती है। शनिवार को टीम ने डीएम और एसपी से घटना के बारे में जानकारी ली थी। घटनास्थल का निरीक्षण किया था। पुलिस ने भोले बाबा की राजनीतिक फंडिंग की जांच शुरू कर दी है।

हाथरस हादसे की जांच के लिए शनिवार को पहुंची टीम ने रविवार को इस हादसे से जुड़े लोगों के बयान दर्ज किए। टीम ने PWD गेस्ट हाउस में लोगों को बुलाया। टीम कुछ घायलों के घर भी पहुंची है। पुलिस से पूछताछ के आधार पर सत्संग के आयजकों को नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए भी बुलाया है।

हाथरस हादसे पर सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा- ये पुलिस और सरकार का फेलियर है। क्या इंटेलिजेंस बिल्कुल जीरो हो गई है? क्या उनको नहीं पता चला कि इतनी बड़ी संख्या में भीड़ इकट्‌ठा हो रही है? ऐसे बाबाओं पर जरूर कार्रवाई होनी चाहिए।

भगदड़ कांड के मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर की अलीगढ़ जेल में रात मुश्किल से बीती। क्वारंटाइन बैरक में वह रातभर करवट बदलता रहा। शनिवार को हाथरस कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा। इसके बाद पुलिस मधुकर को लेकर शाम 7 बजे अलीगढ़ पहुंची। जेल के गेट पर जांच के बाद उसको सीधे क्वारंटाइन बैरक ले जाया गया।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |