Download App Now Register Now

ऑनलाइन लूडो की लत में दामाद बना चोर: नुकसान की भरपाई के लिए ससुराल से चुराए गहने-कैश, मोबाइल बंद कर भागा

जयपुर में एक दामाद ने अपने ससुराल में चोरी की। अलमारी से गहने-कैश चुरा लिए। सुसराल में चोरी कर मोबाइल स्विच ऑफ कर दामाद फरार हो गया। गलतागेट थाना पुलिस ने चोरी के आरोपी दामाद को शनिवार रात गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया सोने का मंगलसूत्र बरामद किया है। पूछताछ में सामने आया की ऑनलाइन लूडो में हुए नुकसान की भरपाई के लिए युवक ने अपने ससुराल में चोरी की।

DCP (नॉर्थ) राशि डोगरा डूडी ने बताया- चोरी के मामले में आरोपी आशीष माथुर (31) निवासी श्रीशिव नगर जयसिंहपुरा खोर हाल गोविन्द नगर ईस्ट ब्रह्मपुरी को अरेस्ट किया गया है। बासबदनपुरा गलतागेट निवासी रुकमणी देवी ने 2 जुलाई को गलातगेट थाने में FIR दर्ज करवाई थी।

एफआईआर में बताया- उनकी बड़ी बेटी रितु का पति आशीष पिछले 4-5 दिनों से ससुराल में आकर रुका हुआ था। दामाद आशीष घर की अलमारी में रखे सोने-चांदी के गहने और 11 हजार रुपए चोरी कर ले गए। ससुराल से भागे दामाद आशीष ने अपना मोबाइल भी स्विच ऑफ कर दिया है।

आरोपी दामाद के ठिकानों पर दबिश दी गई

पुलिस ने शिकायत पर आरोपी दामाद की तलाश की। पुलिस ने उसके छिपने के ठिकानों पर दबिश देकर शनिवार रात अरेस्ट कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गहने में सोने का मंगलसूत्र बरामद कर लिया है। पूछताछ में आरोपी दामाद आशीष ने पुलिस को बताया- उसको ऑनलाइन लूडो खेलने की लत है। ऑनलाइन लूडो में हुए नुकसान की भरपाई के लिए उसने ससुराल में चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

 

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |