Download App Now Register Now

दुल्हन ने 7वीं मंजिल से छलांग लगाकर सुसाइड किया एक दिन पहले ही हुई थी शादी, युवती की बहन बोली- फेरों में दूल्हे ने झगड़ा किया था

अजमेर में दुल्हन ने बिल्डिंग की 7वीं मंजिल से छलांग लगाकर सुसाइड कर लिया। युवती की एक दिन पहले 7 जुलाई को ही शादी हुई थी। घटना सोमवार दोपहर 3.30 बजे की बीके कौल नगर स्थित गोकुलधाम अपार्टमेंट की है।

क्रिश्चियन गंज थाना प्रभारी अरविंद चारण ने बताया- कोमल शर्मा (32) पत्नी रोनक बंसल ने सुसाइड किया है। युवती जयपुर की रहने वाली थी। उसकी अजमेर के बीके कौल नगर गोकुलधाम अपार्टमेंट में फ्लैट नंबर-602 निवासी रोनक बंसल से रविवार को शादी हुई थी। कोमल और रोनक की इंटर कास्ट अरेंज मैरिज थी। रोनक के साड़ियों का बिजनेस है।

पुलिस ने बताया सोमवार सुबह 4 बजे फेरे हुए थे। सुबह 7 बजे दूल्हा-दुल्हन घर पहुंचे थे। इसके बाद घर में दुल्हन के आने पर रस्में चल रही थीं। इस दौरान दुल्हन को घबराहट हुई। वह अपने पति के साथ छत पर चली गई। पति को बोली कि बैठने के लिए एक कुर्सी लेकर आ जाओ। पति छत पर दूसरी तरफ रखी कुर्सी को लेने के लिए गया। इस दौरान उसने छलांग दी। पति दौड़ता हुआ नीचे भागा और परिवार के साथ हॉस्पिटल लेकर गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

जयपुर से अजमेर पहुंचा पीहर पक्ष
युवती की पीहर जयपुर (वैशाली नगर) में है। हादसे की जानकारी पर उसके परिजन अजमेर पहुंचे। युवती के घरवालों का प्रॉपर्टी का कारोबार है। आज शाम को भी ससुराल वालों की तरफ से प्रोग्राम था, जिसमें रिश्तेदार और अन्य मेहमान शामिल होने वाले थे।

दुल्हन की बहन बोली- लड़का झूठा है
इधर, दुल्हन की बहन सोनाली ने बताया कि रोनक झूठा है। शराब पीता है और गुटखा भी खाता है। लड़का सही नहीं लग रहा। लड़के से पूछा तो कहा था- केवल पार्टी में ही पीता हूं। गुटखा तो कब का छोड़ दिया। नशे में फेरों में लड़ लिया। मेरी बहन बहुत स्ट्रांग थी। हमारी शादी उसने की है। हम तीनों भाई-बहनों काे उसने पाला था। वह सुसाइड नहीं कर सकती।

सोनाली ने बताया दीदी ने एमकॉम किया हुआ था और टीचर थी, 50 हजार रुपए महीना कमाती थी। मम्मी-पापा को भी सपोर्ट किया है। वो कभी सुसाइड नहीं कर सकती।

लड़के को कई बार कॉल किया, नहीं उठाया
दुल्हन के पिता दीपक शर्मा ने बताया- मुझे डाउट हो रहा है। इनके आपस में छत पर कोई न कोई बात हुई है। दूल्हे ने शराब पी रखी थी। गुस्से में लड़के ने कोई बात बोली है। घटना के बाद जयपुर से आते हुए लड़के और उसके माता-पिता को कई बार कॉल किया, लेकिन उन्होंने नहीं उठाया। दोपहर 3 बजे मेरी पत्नी के पास लड़के की मां का कॉल आया, अजमेर आ जाओ। मेरी बच्ची बहुत स्ट्रांग थी। शादी से पहले पता होता तो मेरी बेटी खुद मना कर देती। पूरा परिवार उसी ने संभाल रखा था।

लिफाफे बनाते-बनाते परेशान हो गया था
लड़की के पिता ने बताया शादी में बेटी ससुराल वालों के लिफाफे बनाते-बनाते परेशान हो गया था। दामाद का 11 हजार का बनाना है, उसका 51 हजार का बनाना है। ऐसे करते-करते करीब 40 से 50 लिफाफे बनाए थे। शादी से कुछ दिन पहले ही एक वीडियो देखकर बेटी को बोला था कि ये शराब पीता है। बेटी को भी बताया था, पर सब कुछ भगवान पर छोड़ दिया था।

हंसी-खुशी बेटी विदा होकर गई थी
दीपक शर्मा ने बताया हंसी-खुशी बेटी विदा होकर गई थी। ससुराल वालों ने कहा था कि हम अभी नहीं भेजेंगे, 14 तारीख को ही भेजेंगे। गणेश जी के ब्राह्मण 14 जुलाई को ही करना। 10 जुलाई को हमारे यहां है। वो अड़ गए कि 14 जुलाई को ही भेजेंगे और उसी दिन दोनों जाएंगे और वापस आ जाएंगे। मेरे पुराने जानकार ने रिश्ता बताया था। उन्होंने कहा था कि मेरी बुआ का लड़का है। अच्छा परिवार है। उनकी एक लड़की की शादी हो चुकी है। घर में लड़का और उसके माता-पिता ही है। शर्मा का आरोप है कि बेटी को धक्का देकर गिराया गया है। उन्होंने कहा- जब तक हमें न्याय नहीं मिलता, बेटी का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।

घटना के बाद से पति गायब
दुल्हन की मौत के बाद से लड़का गायब है। पुलिस ने परिजनों को बोला कि काॅल करके बुलाए। इसके बाद भी वह सामने नहीं आया है। मामले की जानकारी पर अजमेर उत्तर डीएसपी रुद्रप्रकाश शर्मा हॉस्पिटल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने घटनास्थल पर एफएसएल टीम को बुलाकर सबूत जुटाए। रात 8 बजे बाद रोनक क्रिश्चियन गंज थाने पहुंचा। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |