Download App Now Register Now

जयपुर में शंकर के समोसे खराब तेल में बने सोडानी-कलकत्ता चाट और पिंक पर्ल समेत पनीर के 16 सैंपल सही नहीं, देखिए मिलावटखोरों की लिस्ट

शुद्ध के लिए युद्ध जारी है। मिलावट के शक में खाद्य विभाग के उठाए गए सैंपलों की रिपोर्ट अभी आई ही है। खाद्य पदार्थों के 281 में से 14 अनसेफ पाए गए हैं। वहीं, 78 सब-स्टैंडर्ड। 159 की रिपोर्ट आना अभी बाकी है। पिछले दिनों विभाग ने 440 खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए थे। अनसेफ पाए गए सैंपलों में मसालों और मिठाई के 3-3 सैंपल हैं। वहीं, ग्रेवी के 2, दूध-दही, तेल, आइसक्रीम, छोला दाल, आइस कैंडी के 1-1 सैंपल अनसेफ मिले हैं।

हैरत की बात है कि विभाग की रिपोर्ट में मिलावटी पाए गए इन खाद्य पदार्थों में बड़े नाम भी शामिल हैं। शंकर समोसा पर खराब तेल का इस्तेमाल होना पाया गया है। वहीं, सोडानी-कलकत्ता चाट और पिंक पर्ल समेत पनीर के 16 सैंपल सब-स्टैंडर्ड मिले हैं। मिलावटी देशी घी 13 जगहों पर बिकता मिला था।

मोहम्मदी पैलेस के चिकन चंगेजी का नमूना भी अनसेफ

पिछले दिनों विभाग ने 440 खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए थे, जिसमें से 14 अनसेफ और 78 सब स्टैंडर्ड मिले हैं। वहीं 159 की रिपोर्ट आना अभी बाकी है। अनसेफ में मसाला और मिठाई के 3-3 सैंपल अनसेफ मिले हैं। वहीं ग्रेवी के दो, दूध-दही, तेल, आइसक्रीम, छोला दाल, आइस केंडी का एक-एक सैंपल अनसेफ मिला है। इसमें मोहम्मदी पैलेस के चिकन चंगेजी का नमूना भी अनसेफ मिला।

281 खाद्य पदार्थों में 14 सैंपल अनसेफ, 78 सब-स्टैंडर्ड, 159 की रिपोर्ट बाकी; बड़ा सवाल- सजा कितनों को होगी?

पनीर उद्योग, दूध मंडी, शास्त्री नगर, प्रेम प्रकाश शर्मा

  • घी- अनसेफ। मिलावटी दूध से बना था। हर महीने करीब 350 किलो घी लोग खरीद ले जाते हैं।

मोहम्मदी पैलेस, चांदपोल, फैजल कुरैशी

  • ग्रेवी, चिकन चंगेजी, काली मिर्च- अनसेफ। काली मिर्च में रंग मिला। ग्रेवी में तेल घातक था। रोज सैकड़ों लोग खाना खाते हैं।

एमबी स्वीट्स शॉप, निर्माण नगर, रमेश चौधरी

  • केसर बर्फी - अनसेफ। रंग मिलाया हुआ था। हर महीने आैसतन 400 किलो मिठाई बिकती है।

शुभम मार्केटिंग, सीकर रोड, माती मीणा देवी

  • सब्जी मसाला एमडीएच- अनसेफ। शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले केमिकल। हर महीने सैकड़ों किलो बिकता है।

फोनिक्स ट्रेड विजन, वीकेआई, विराट अग्रवाल,

  • कैल्शियम पाउडर, एवरेस्ट मसाला, अनसेफ, शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले केमिकल। हर महीने सैकड़ों किलो बिकता है।

श्याम धणी इंडस्ट्रीज, वीकेआई, चंद्रप्रकाश शर्मा,

  • गरम मसाला, श्याम धणी - अनसेफ। केमिकल की मिलावट। हर महीने सैकड़ों किलो बिकता है।

कमल आइसक्रीम, भवानी नगर मुरलीपुरा, कमल सैनी

  • आइसक्रीम – अनसेफ। पॉम ऑयल से बनी हुई थी। 400 किलो तक हर महीने बिकती है।

विनायक आइस कैंडी, जोडला पावर हाउस, सीकर रोड, भगवान दास

  • आइस कैंडी - अनसेफ। पॉम ऑयल से बनी थी। 500 किलो तक हर महीने बिकती है।

लक्ष्मी स्वीट कैटर्स, मोती कटला बाजार, जयपुर, सतीश कुमार अग्रवाल

  • छोला दाल, अनसेफ। रंग की मिलावट। सैकड़ों किलो बिकती है।

शंकर समोसा, राजापार्क, राहुल मदान

  • यूज्ड कुकिंग ऑयल सोयाबीन, अनसेफ। एक ही तेल को बार-बार यूज किया हुआ था और वह खराब हो चुका था। शरीर को नुकसान तय। रोज चार हजार से अधिक समोसे बिकते हैं।

बीएल फूडस, प्रगति बाजार, बिदाजी चौराहा, बस्सी, अमित कुमार शर्मा

  • केसर बर्फी -अनसेफ - मावा, केसर, चीनी, पिस्ता से बनी हुई थी। बर्फी में खराब मावा मिला। केसर घटिया क्वालिटी का होना सामने आया। हर महीने 400 किलो तक बिकती है।

पनीर सबसे ज्यादा मिलावटी

जांच रिपोर्ट में 78 सैंपल सब-स्टैंडर्ड हैं। इसमें सबसे ज्यादा पनीर के 16 सैंपल हैं। देशी घी के 13, तेल के 8, मिठाई के 5, दही के 3 नमूने सब-स्टैंडर्ड हैं। इसके अलावा मसाला, दाल, बटर, आइसक्रीम, आइस कैंडी सहित कई खाद्य पदार्थों के एक से दो नमूने सब-स्टैंडर्ड मिले हैं।

कैंसर, लिवर की बीमारियां तय

प्रोडक्ट में एसिटामिप्रिड, थियामेथोक्साम, इमिडाक्लोप्रिड, ट्राईसाइलाजोन, प्रोफिनोफोस, एसिटामिप्रिड, थियामेथोक्साम एवं एसिटामिप्रिड, इथियोन तक मिला है। इनसे जी घबराना, चक्कर आना, रेस्परेट्री फेलियर होने के अलावा मृत्यु तक हो सकती है। एक्सपर्ट की मानें तो लगातार नकली और मिलावटी खाद्य पदार्थों के सेवन से पुरुष-महिलाओं की संतानोपत्ति क्षमता प्रभावित होती है। लिवर संबंधी रोग भी होते हैं। उल्टी-दस्त, सिरदर्द, पसीना आना, त्वचा और आंखों में खुजली तक होती हैं। नर्वस सिस्टम और हॉर्मोन सिस्टम भी प्रभावित होता है।

खाद्य सुरक्षा निदेशक पंकज ओझा ने कहा- सरकार का उद्देश्य है कि आमजन को खाने को शुद्ध मिले, इसके लिए अभियान चलाया गया आैर अब रिपोर्ट आ गई है। आगे भी कार्रवाई जारी रखेंगे। लोग भी अवेयर हों। किसी भी तरह की गड़बड़ी लगे तो हमें सूचना दें।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |