Download App Now Register Now

उत्तराखंड में भारी बारिश से 3 लोगों की मौत बिहार में बिजली गिरने से 4 की जान गई , 19 राज्यों में आज बरसात का अलर्ट

उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण बाढ़ के हालात हैं। पिछले 24 घंटों में भारी बारिश के चलते राज्य में तीन लोगों की मौत हो गई। हल्द्वानी, बनबसा, टनकपुर, सितारगंज और खटीमा में हालत सबसे ज्यादा खराब है। स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सिस्टम ने बताया कि दो नेशनल हाईवे और 200 से ज्यादा ग्रामीण रास्ते अब भी लैंडस्लाइड के मलबे से बंद पड़े हैं। वहीं असम में ब्रह्मपुत्र और उसकी सहायक नदियों का जलस्तर खतरे के स्तर से नीचे आ गया है। राज्य में बाढ़ की स्थिति में थोड़ा सुधार आया है और 26 जिलों में बाढ़ से प्रभावित लोगों की संख्या घटकर लगभग 17.17 लाख हो गई है। हालांकि, मंगलवार को 7 लोगों की मौत हुई। अब तक बाढ़-बारिश में 92 लोगों की जान जा चुकी है। बिहार में गंडक, कोसी, बागमती, कमला समेत कई नदियां उफान पर हैं। इससे गोपालगंज, बेतिया और बगहा में बाढ़ जैसे हालात हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत हुई है। 6 लोग घायल हुए हैं। मुंबई में सोमवार को हुई भारी बारिश के बाद मंगलवार को बारिश से राहत मिली। मौसम विभाग की तरफ से भारी बारिश की चेतावनी के चलते मंगलवार को मुंबई के स्कूल और कॉलेज बंद रखे गए थे। हालांकि, शहर में बारिश नहीं हुई। शहर और उपनगरों में कहीं बड़ा जलभराव नहीं हुआ और न ट्रैफिक जाम रहा।

आज 7 राज्यों में बारिश का रेड अलर्ट
मौसम विभाग ने आज 3 राज्यों में रेड अलर्ट जारी किया है। इनमें अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, पश्चिम बंगाल शामिल हैं। यूपी, बिहार, असम, मेघालय और गोवा में ऑरेंज अलर्ट हैं। इन राज्यों में भी भारी बारिश की संभावना है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, झारखंड, ओडिशा, कर्नाटक और तेलंगाना में यलो अलर्ट है। इन राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश या गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।

 

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |