Download App Now Register Now

7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव बंगाल में सबसे ज्यादा 4 सीटों पर वोटिंग, उत्तरी दिनाजपुर में भाजपा-टीमएसी समर्थक भिड़े

मध्य प्रदेश समेत कुल 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए 10 जुलाई को मतदान हो रहा है। वोटिंग सुबह 7 बजे शुरू हुई, जो शाम 6 बजे चलेगी। नतीजे 13 जुलाई को घोषित किए जाएंगे। 10 सीटें विधायकों के इस्तीफे और 3 सीट मौजूदा विधायक के निधन की वजह से खाली हुई थीं।  पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा 4 सीटों- रायगंज, राणाघाट दक्षिण, बागदा और मानिकतला पर उपचुनाव हो रहे हैं। उत्तराखंड में बद्रीनाथ और मंगलौर, पंजाब में जालंधर पश्चिम सीट के लिए वोटिंग जारी है। हिमाचल प्रदेश में देहरा, हमीरपुर और नालागढ़, बिहार में रूपौली, तमिलनाडु में विक्रवंडी, मध्य प्रदेश में अमरवाड़ा में उपचुनाव हैं। इन 13 सीटों में से बंगाल की 3 सीटें पिछली बार भाजपा ने जीती थी। अन्य 10 में से कांग्रेस ने 2, अन्य पार्टियों ने 8 सीटों पर जीत दर्ज की थी। लोकसभा चुनाव में बहुमत से पीछे रहने के कारण भाजपा पार्टी का मनोबल बढ़ाने के लिए उपचुनाव में दमखम के साथ अपना दावा ठोक रही है। विपक्षी पार्टियां लोकसभा चुनाव की सफलता को भुनाने की कोशिश में हैं।

भाजपा प्रत्याशी का दावा- टीएमसी ने 2-4 बूथों पर गड़बड़ी करने की कोशिश की

रायगंज विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार मानस कुमार घोष ने कहा- मतदान सुचारू रूप से चल रहा है। हम चाहते हैं कि मतदान शांतिपूर्ण तरीके से हो और हर कोई अपना वोट डाल सके। टीएमसी ने 2-4 बूथों पर गड़बड़ी करने की कोशिश की लेकिन हमने उसका विरोध किया और मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। 

12 हजार फीट ऊंचाई पर बसे गांवों‎ में पहली बार EVM से मतदान होगा‎

उत्तराखंड में बद्रीनाथ ‎‎विधानसभा में उपचुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं। उपचुनाव में ‎सबसे खास बात यह है कि यहां के‎ गांव माणा, नीति और द्रोणगिरी के‎ लोग पहली बार अपने गांव में EVM पर मतदान कर रहे हैं। द्रोणागिरी गांव 12‎ हजार फीट की ऊंचाई पर बसा है। ‎यहां पहुंचने के लिए पोलिंग पार्टियां‎ पहले जिला मुख्यालय गोपेश्वर से‎100 किमी का सफर गाड़ी से करती‎ हैं। उसके बाद 10 किमी की दूरी ‎पैदल तय की जाती है। इस गांव में‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎ 3838 मतदाता पंजीकृत हैं।

बंगाल में भाजपा उम्मीदवार ने काली मंदिर में पूजा की  

पश्चिम बंगाल में 4 सीटों पर उपचुनाव के बीच राणाघाट दक्षिण सीट से भाजपा उम्मीदवार मनोज कुमार विश्वास ने काली मंदिर में पूजा की। राणाघाट दक्षिण से मनोज कुमार के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस ने डॉ मुकुट मणि अधिकारी को टिकट दिया है। मुकुट मणि 2021 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर चुनाव जीते थे।हालांकि, 2024 लोकसभा चुनाव से ठीक पहले वे तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए। राणाघाट से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए उन्हें विधायक पद से इस्तीफा देना पड़ा था। वे लोकसभा चुनाव में हार गए। इसके बाद TMC ने उन्हें विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है।

बंगाल में सुरक्षाबलों की 70 कंपनियां तैनात पश्चिम बंगाल की 4 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए बुधवार (10 जुलाई) को सुरक्षाबलों की भारी तैनाती के बीच मतदान शुरू हो गया। वोटिंग सुबह 7 बजे शुरू हुई और शाम 6 बजे तक चलेगी। चारों विधानसभा क्षेत्रों में करीब 10 लाख वोटर्स हैं। चुनाव आयोग ने चार विधानसभा सीटों पर वोटिंग के लिए 1,097 मतदान केंद्र बनाए हैं। यहां सुरक्षाबलों की लगभग 70 कंपनियां तैनात की गई हैं।

 

 

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |