Download App Now Register Now

जोधपुर की रूबी ने टेक्सास में जीता अवॉर्ड फैशन परेड में लिया हिस्सा, कैंसर पीड़ितों के लिए हुआ था कार्यक्रम

जोधपुर की रूबी रुपाणी ने अमेरिका के टेक्सास में हुए भारतीय महिलाओं की फैशन परेड में मिसेज भारत टैक्सास का तृतीय अवार्ड प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता कैंसर पीड़ितों के सहायता के लिए आयोजित की गई थी। जिसमें भारत की रहने वाली कई महिलाओं ने भी इस फैशन परेड में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रिचा लवानिया दूसरा एलिट और तीसरा स्थान रूबी रुपाणी को मिला।

रूबी ने बताया कि पीड़ितों के प्रति अपनायत और अपनापन ही उनका सबसे बड़ा धर्म है जो उन्होंने उनके खुद के शहर जोधपुर से सीखा है। उन्होंने कहा कि असहाय लोगों की सेवा के लिए हम सभी को प्रयास करना चाहिए और इसके लिए वह अपने संगठन के बैनर तले इस कार्य में जुटी हुई है।

रूबी अमेरिका में रहकर एनआरआई महिलाओं का अंतरराष्ट्रीय संगठन अमेरिकन फेडरेशन ऑफ इंडियन वूमेन का भी संयोजन कर रही है उन्होंने बताया कि समय-समय पर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इसका उद्देश्य भारतीय महिलाओं को विदेश में रहकर भी देश की संस्कृति और संस्कारों से जोड़े रखना है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान से बमबारी:LoC के गांव खाली, बंकरों में छिपे लोग; बोले- हमारे घर तबाह हुए, लेकिन सबक सिखाया | पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन: जम्मू-कश्मीर में रातभर भारी गोलीबारी, चार की मौत, 16 घायल | एयर स्ट्राइक के बाद राजस्थान में हाई-अलर्ट, 2 एयरपोर्ट बंद:जयपुर से भी 4 फ्लाइट्स रद्द; बीकानेर-बाड़मेर में स्कूल बंद, एग्जाम कैंसिल | Rajasthan: SMS अस्पताल में मरीज पर गिरा प्लास्टर, CM भजनलाल शर्मा ने अफसरों की लगाई क्लास, दोषियों पर त्वरित कार्रवाई | Rajasthan: 'महेश जोशी ने अकेले नहीं खाया, गहलोत भी थे हिस्सेदार', लाल डायरी वाले गुढ़ा का बड़ा दावा | जयपुर-जोधपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, एक घंटे तक रुकी रही ट्रेन | अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा: 2 बच्चों के माता-पिता ने सालों बाद की शादी, 10 लाख की योजना में घोटाले का खुलासा | भारत-फ्रांस के बीच 63,000 करोड़ रुपए में राफेल मरीन विमान डील, 26 विमान होंगे नेवी में शामिल | राजस्थान में बजरी माफिया पर बड़ी कार्रवाई: धौलपुर में 5 ट्रैक्टर-ट्राली जब्त, आरोपी खेतों में कूदकर भागे | जयपुर जामा मस्जिद के बाहर देर रात हंगामा: STF के जवान तैनात, पुलिस अलर्ट मोड पर |