Download App Now Register Now

यूट्यूब पर सलमान को मारने की चर्चा, राजस्थान से गिरफ्तार: लॉरेंस गैंग का भी जिक्र किया; जिसने एक्टर के घर पर चलवाईं थी गोलियां

मुंबई पुलिस ने सलमान खान फायरिंग केस से संबंधित एक नया केस रजिस्टर किया है। इस मामले में पुलिस ने राजस्थान से एक शख्स को गिरफ्तार किया है।

इस शख्स ने यूट्यूब पर ‘आरे छोड़ो यार’ नाम के चैनल पर एक वीडियो अपलोड किया जिसमें इसने लॉरेंस गैंग पर चर्चा की थी। साथ ही सलमान खान को मारने की योजना का भी उल्लेख किया।

यह मामला मुंबई के साउथ साइबर ग्रांट रोड पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मुंबई पुलिस की एक टीम इन्वेस्टिगेशन के लिए राजस्थान रवाना हुई। वहां से टीम ने 25 साल के इस शख्स को गिरफ्तार किया जिसका नाम बनवारीलाल लटूरलाल गूजर है।

राजस्थान के बूंदी जिले से गिरफ्तार किए गए इस शख्स को लेकर पुलिस की टीम रविवार दोपहर मुंबई वापस लौट चुकी है।

पुलिस ने हाल ही में दर्ज किए सलमान और उनके भाइयों के बयान
14 अप्रैल को सलमान खान के बांद्रा स्थित घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पर फायरिंग हुई थी। घटना के दो महीने बाद हाल ही में सलमान ने मुंबई पुलिस को बयान दिया है।

सलमान ने पुलिस से कहा- 'बार-बार अलग-अलग लोगों के निशाने पर आने से मैं थक गया हूं। पहले भी कई बार धमकियां मिल चुकी हैं, जुर्माने लगे हैं। कई केसों में फंसा हूं। मैं फ्रस्ट्रेट हो चुका हूं। मैं पहले से ही कोर्ट से सजा पा चुका हूं।'

एक्टर ने बताया कि 14 अप्रैल की सुबह गोलियों की आवाज सुनकर ही उनकी नींद खुली थी। वे बालकनी में आए, लेकिन वहां कोई नहीं था।

1998 में सलमान ने फिल्म ‘हम साथ साथ हैं’ की शूटिंग के दौरान काले हिरण का शिकार किया था। लॉरेंस गैंग तभी से लगातार सलमान को टारगेट कर रहा है।

सलमान से तीन घंटे और अरबाज-सोहेल से दो-दो घंटे हुई पूछताछ

घटना के वक्त अरबाज खान अपने जुहू स्थित घर पर मौजूद थे। उन्होंने अपने बयान में पुलिस से कहा है कि वो अपने भाई को पूर्व में लॉरेंस गैंग से मिली धमकियों के बारे में जानते थे।
पुलिस ने सलमान से तीन घंटे तक पूछताछ की। वहीं उनके दोनों भाइयों अरबाज और सोहेल से दो-दो घंटे तक पूछताछ की। इस दौरान उनके भाइयों से तकरीबन 150 सवाल किए गए।

हालांकि, उम्र के कारणों से सलमान के पिता सलीम खान का स्टेटमेंट दर्ज नहीं किया गया। 88 साल के सलीम खान भी घटना के वक्त घर पर मौजूद थे। क्राइम ब्रांच जरूरत पड़ने पर उनसे पूछताछ करेगी।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |