Download App Now Register Now

ईद पर अल्लाह की इबादत में झुके सिर विधायक बोले- सीकर गंगा-जमुनी तहजीब का समंदर; कुर्बानी का दौर जारी

सीकर में ईद उल अजहा (बकरीद) पर ईदगाह मस्जिद में मुख्य नमाज सुबह 7:30 बजे अदा की गई। ईदगाह में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अल्लाह की इबादत की। नमाज के बाद समाजजनों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारक बाद दी।

इसके साथ ही सीकर की अन्य मस्जिदों में भी ईद की नमाज अदा की गई। वहीं समाजजनों के एक-दूसरे को फोन और एसएमएस के माध्यम से भी मुबारक देने का सिलसिला जारी है। नमाज के बाद कुरबानी की रस्म अदा की गई।

ईदगाह मस्जिद के इमाम हाजी मोहम्मद इब्राहिम ने बताया कि यह त्योहार हजरत इब्राहिम की याद में मनाया जाता है। यह अल्लाह की राह में अपनी प्यारी चीज को कुर्बान करने का पर्व है।

सीकर सांसद कांग्रेस अमराराम व विधायक राजेंद्र पारीक ने ईदगाह मस्जिद में पहुंचकर नमाजियों को ईद की मुबारकबाद दी। राजेंद्र पारीक ने कहा कि सीकर गंगा-जमनी तहजीब का बड़ा समंदर है। वहीं भारत एक विभिन्न त्योहारों और संस्कृति वाला देश है।

जहां त्योहार सभी समाजों द्वारा मिल-जुलकर मनाए जाते हैं। इनमें से ईद भी एक मुख्य त्यौहार है। ईद पर विश्व भर में अमन शांति और चैन की दुआ मांगी जाती है। देश-प्रदेश की खुशहाली के लिए लाखों करोड़ों सिर अल्लाह की इबादत में झुकाए जाते हैं।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |