Download App Now Register Now

अजमेर दरगाह में जन्नती दरवाजा खुला मस्जिदों में हुई ईद की नमाज, घरों में बकरों की कुर्बानी दी गई

अजमेर में मुस्लिम समुदाय के द्वारा सोमवार को ईद उल अजहा मनाया गया। दरगाह और ईदगाह सहित शहर के विभिन्न मस्जिदों में नमाज अदा की गई। ख्वाजा साहब की दरगाह में जन्नती दरवाजा भी खोला गया। जहां बड़ी संख्या में जायरीनों के द्वारा जियारत की जा रही है। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा कर मुल्क की खुशहाली, भाईचारा अमन-चयन की दुआ मांगी। नमाज के बाद से घरों में बकरों की कुर्बानी का शुरू हो गई है। 12 तारीख तक कुर्बानी का सिलसिला चलेगा।

जिला व पुलिस प्रशासन ने भी सभी नमाज स्थलों पर कड़े बंदोबस्त किए। नमाज के समय केसरगंज गोलचक्कर के आसपास वाहनों की आवाजाही पर पाबंदी रही। ईदगाह के बाहर प्रशासनिक अधिकारी खुद मौजूद रहकर व्यवस्थाओं पर नजर रखे हुए थे। आसपास के मकान की छत्तो पर सुरक्षा कर्मी दूरबीन से निगरानी रखी गई। इसी तरह दरगाह परिसर में भी सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए।दरगाह के खादिम पिरसिद्ध नफीज मिया चिश्ती ने बताया कि आज ईद उल अजहा की नमाज पढ़ी गई। बड़ी संख्या में लोग नमाज में शामिल हुए। दरगाह में जन्नती दरवाजा भी खोला गया है। खादिम सैयद सखी ने कहा कि सभी धर्म के लोगों को वह ईद की शुभकामनाएं देते हैं और हिंदुस्तान के लिए नमाज अदा कर दुआ की गई है। देश में भाईचारा बना रहे और देश हमेशा कामयाबी और तरक्की की तरफ बढ़ता रहे। यह दुआ मांगी है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |