Download App Now Register Now

बिहार में 24 घंटे में हीटवेव से 10 की मौत 12 जिलों में रेड अलर्ट 46.4 डिग्री के साथ बक्सर 5वें दिन भी सबसे गर्म

बिहार में बीते 24 घंटे में लू और हीटवेव से 10 लोगों की मौत हो गई। इनमें अरवल में 5, जहानाबाद में 3 की लू की चपेट में आने से जान चली गई। इसके अलावा कैमूर में रिटायर्ड आर्मी जवान और भोजपुर में पवना थाना क्षेत्र के पवना गांव निवासी शिव भजन नट (54) की लू से मौत हो गई। वो पेशे से पशु खरीद-बिक्री का काम करते थे।

मौसम विभाग ने आज बिहार के 12 जिलों भीषण लू का अलर्ट जारी किया है। इनमें पटना, नालंदा, गया, औरंगाबाद, रोहतास, शेखपुरा, नवादा, कैमूर, बक्सर, छपरा, अरवल और भोजपुर शामिल है। वहीं, सीवन, बेगूसराय समेत अन्य जिलों में हीटवेव का पूर्वानुमान है।

बीते 24 घंटे में लगातार 5वें दिन रविवार को बक्सर जिला सबसे ज्यादा गर्म रहा। यहां का अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 2 दिनों तक भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र फिर कमजोर पड़ गया है। इसके कारण मानसून की बारिश दो से तीन देरी से शुरू होगी।

इधर, बढ़ती गर्मी को देखते हुए बिहार के सर

कल से खुलने वाले स्कूल को लेकर प्रशासन का मंथन

बिहार में कल से सरकारी स्कूल खोलने हैं, लेकिन गर्मी का कहर जारी है। ऐसे में बच्चों को परेशानी ना हो, इसे लेकर प्रशासन सोच-विचार कर रहा है। स्कूलों को बंद करने को लेकर बोले पटना के डीएम कपिल अशोक ने कहा कि शिक्षा विभाग की तरफ से स्कूलों के बंद करने की तारीख़ आज खत्म हो रही है। जिला शिक्षा पदाधिकारी से बात हो रही है। शिक्षा विभाग से भी बातचीत हो रही है। आज-कल में स्कूलों को लेकर निर्णय हो जाएगा।

11 जून के आदेश के मुताबिक स्कूल की टाइमिंग सुबह 6:30 बजे से 12:10 की है। हालांकि, शिक्षा विभाग की ओर से अभी तक 18 तारीख से स्कूल खुलने को लेकर कोई नोटिफिकेशन नहीं आया है। नए एसीएस डॉ सिद्धार्थ आज किसी समय फैसला ले सकते हैं।

इन जिलों में बारिश की संभावना

राज्य के 9 जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। इसमें पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, मधुबनी, सीतामढ़ी, किशनगंज, पूर्णिया, सुपौल, अररिया और कटिहार में हल्की बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40-50 किमी प्रति घंटा रह सकती है।

16 शहर भीषण गर्मी और लू की चपेट में

रविवार को पटना समेत प्रदेश के 17 शहर भीषण गर्मी और लू की चपेट में रहा। इसमें गया, बक्सर, भोजपुर, वैशाली, औरंगाबाद, नवादा, नालंदा, अरवल में भीषण गर्मी और छपरा, डेहरी, शेखपुरा, गोपालगंज, जमुई, बिक्रमगंज, मुंगेर लू की चपेट में रहा।

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

18 जून को राज्य के दक्षिण-पश्चिम हिस्से गया, पटना, नालंदा और जहानाबाद के कुछ स्थानों में लू की संभावना है। उत्तरी हिस्सों के जिलों में एक या दो स्थानों पर बारिश और वज्रपात हो सकती है।

19 जून को राज्य के गया, पटना नालंदा और जहानाबाद के कुछ स्थानों में लू चलेगी। राज्य के उत्तरी हिस्से के जिलों के एक या दो स्थानों पर बारिश, वज्रपात और तेज हवा (40-50 किमी प्रति घंटा) चलने की संभावना है।

20 जून को पूरे राज्य के सभी जिलों में एक या दो स्थानों पर बारिश, वज्रपात और तेज हवा (30-40 किमी प्रति घंटा) चलने की संभावना है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |