Download App Now Register Now

अमूल आइस्क्रीम में कनखजूरा निकलने का मामला कंपनी ने जांच के लिए वापस मांगा आइस्क्रीम का बॉक्स, नोएडा का है केस

नोएडा में अमूल आइस्क्रीम में कनखजूरा निकलने के मामले में कंपनी का बयान सामने आया है। अमूल ने सोमवार (17 जून) को ग्राहक से वो आइसक्रीम का बॉक्स वापस मांगा है, जिसमें कनखजूरा निकला था। कंपनी का कहना है कि वो इस मामले की पूरी जांच कराना चाहती है।

नोएडा निवासी दीपा देवी ने 15 जून को अपने बच्चों के लिए ब्लिंकिट से ऑनलाइन आइसक्रीम आर्डर की थी। उन्होंने अमूल कंपनी की वैनिला मैजिक फ्लेवर आइस्क्रीम 195 रुपए की मंगवाई थी। आर्डर आने के बाद जब उन्होंने उसे खोलकर देखा तो उसके अंदर कनखजूरा दिखाई दिया।

इसके तुरंत बाद उन्होंने ब्लिंकिट को शिकायत की। उन्हें ब्लिंकिट की ओर से पैसे वापस कर दिए गए हैं। ब्लिंकइट कस्टमर केयर ने बताया कि अमूल के मैनेजर उनसे संपर्क करेंगे। कनखजूरा निकलने की जानकारी सोशल मीडिया साइट X पर भी शेयर की गई थी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी भी मामले की जांच कर रहे हैं।

मुंबई में आइसक्रीम में उंगली निकली थी
कुछ दिनों पहले महाराष्ट्र मुंबई के मलाड इलाके में एक महिला को ऑनलाइन ऑर्डर की गई आइसक्रीम कोन के अंदर इंसानी उंगली का टुकड़ा मिला था। जिसके बाद युवक मलाड पुलिस स्टेशन पहुंचा।

मलाड पुलिस ने युम्मो (YUMMO) आइसक्रीम कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज कर आइसक्रीम को जांच के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आइसक्रीम में मिले मानव अंग को FSL (फोरेंसिक) के पास भेज दिया है। इस घटना की जानकारी मलाड पुलिस ने दी है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |