Download App Now Register Now

पंजाब-हिमाचल में उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा जालंधर में प्रचार करने जाएंगे हरियाणा CM, 38 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी

पंजाब के जालंधर में उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) के बाद BJP ने ‌उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। BJP ने AAP छोड़कर आए शीतल अंगुराल को ही टिकट दी है। उन्हीं के इस्तीफे के बाद यह सीट खाली हुई।

वहीं AAP ने इस बार भाजपा को छोड़कर आए मोहिंदर भगत को टिकट दी है। मोहिंदर भगत BJP के पूर्व मंत्री चुन्नी लाल भगत के बेटे हैं। उनकी जालंधर वेस्ट हलके में मजबूत पकड़ है। भाजपा की तरफ से उन्हें टिकट नहीं मिली थी।

वहीं, बीजेपी ने उम्मीदवार घोषित करते ही करीब 38 स्टार प्रचारकों की लिस्ट भी जारी की है। जिसमें हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी सहित कई केंद्रीय मंत्रियों के नाम शामिल हैं।

उधर, हिमाचल में भी 2 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की घोषणा की है। पार्टी ने हमीरपुर से डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा और नालागढ़ से बावा हरदीप सिंह को प्रत्याशी बनाया है। जबकि देहरा सीट पर टिकट को अभी होल्ड रखा गया है।

हमीरपुर में डॉ. पुष्पेंद्र और BJP के आशीष शर्मा में मुकाबला होगा। वहीं, नालागढ़ सीट पर बावा हरदीप सिंह और BJP के केएल ठाकुर में मुकाबला होगा।

भगत बोले- शीतल ने लोगों से विश्वासघात किया
टिकट मिलने के बाद AAP उम्मीदवार मोहिंदर भगत ने कहा- मैं पार्टी का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने मुझ पर यकीन जताया है। शीतल अंगुराल ने लोगों के साथ विश्वासघात किया है, क्योंकि आप के कामों को देखते हुए अंगुराल को लोगों ने वोटें डाली थी। मगर शीतल ने लोगों की सेवा करने के बजाए बीजेपी जॉइन कर ली।

अंगुराल बोले- मैं वेस्ट का बच्चा, लोगों को मुझ पर विश्वास
वहीं शीतल अंगुराल ने कहा- मैं वेस्ट का बच्चा हूं और वेस्ट हलका ही मेरा घर है। आम आदमी पार्टी तो कह रही थी कि पार्टी इलाके में आम वर्कर को चुनाव के लिए खड़ा करेगी, मगर उन्होंने मोहिंदर भगत को खड़ा दिया है। भगत तो एक करोड़पति उम्मीदवार हैं। शुक्र है, सीएम ने कोठी किराए पर ले ली है, वर्ना करोड़ों रुपए होटलों में खर्च करने पड़ते।

बीजेपी ने उपचुनाव में अपना उम्मीदवार घोषित करते ही स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। 38 प्रचारक जालंधर वेस्ट हलके में चुनाव को लेकर प्रचार करेंगे। जिसमें कई केंद्रीय मंत्री और सीएम शामिल हैं।

BJP छोड़ AAP में शामिल हुए थे मोहिंदर भगत
2023 में हुए लोकसभा उपचुनाव के दौरान मोहिंदर भगत BJP छोड़कर AAP में शामिल हुए थे। मोहिंदर भगत ने चंडीगढ़ में AAP का झाड़ू थामा। मोहिंदर के पिता चुन्नी लाल भगत पंजाब BJP का बड़ा चेहरा थे।

वह राज्य सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। फरवरी 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में BJP ने उन्हें मैदान में उतारा था, जहां उनकी करारी हार हुई। मोहिंदर भगत ने उपचुनाव के दौरान अचानक BJP छोड़ी और आप जॉइन कर ली।

वेस्ट हलके की सीट के लिए BJP छोड़ AAP में शामिल हुए रॉबिन सांपला और कोऑर्डिनेटर स्टीवन क्लेयर और जिला योजना कमेटी के चेयरमैन अमृतपाल सिंह के नाम पर भी चर्चा थी, लेकिन AAP ने भगत पर यकीन जताया।

शीतल अंगुराल के इस्तीफे के बाद हो रहा उपचुनाव
लोकसभा चुनाव से ठीक पहले 27 मार्च को शीतल अंगुराल भाजपा में शामिल हो गए थे। इसके बाद उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया, लेकिन 29 मई को अंगुराल ने अपना इस्तीफा वापस लेने का मन बनाया था। 30 मई को अंगुराल ने अपना इस्तीफा वापस लेने के लिए स्पीकर को पत्र लिखा था।

3 जून को स्पीकर ने अंगुराल को इस्तीफे पर बातचीत को लेकर बुलाया था। मगर 30 मई को अंगुराल का इस्तीफा मंजूर कर दिया गया। इस पर अंगुराल ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर करने की बात कही थी।

दिलचस्प बात यह है कि भगत और अंगुराल 2022 के विधानसभा चुनाव में भी मैदान में थे। तब मोहिंदर भगत बीजेपी के उम्मीदवार थे और अंगुराल AAP की तरफ से कैंडिडेट थे। इस बार उलट हो गया है। भगत AAP के तो अंगुराल भाजपा के कैंडिडेट हैं।

उपचुनाव को लेकर CM मान जालंधर में रहेंगे
जालंधर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव के लिए CM भगवंत मान ने जालंधर कैंट इलाके में एक मकान किराए पर लिया है। इसमें CM मान परिवार के साथ शिफ्ट होंगे। आज उनके पार्टी उम्मीदवार की घोषणा हो गई है तो जल्द ही मान नए घर में रहने जा सकते हैं।

यह सीट पहले AAP की झोली में ही थी, इसलिए अब पार्टी किसी भी सूरत में इस सीट पर हारने की तैयारी नहीं है। इसी कारण CM मान ने जालंधर में ही रहने का ऐलान किया है। क्योंकि, उक्त सीट पर अब AAP की साख टिकी हुई है।

जानकारी के अनुसार CM मान सप्ताह में 3 दिन इसी घर में रहेंगे। ऐसा इसलिए किया जा रहा है, क्योंकि इससे वह दोआबा और मांझा क्षेत्र के नेताओं और लोगों के साथ नजदीकी संपर्क में रहेंगे।

पंजाब में विधानसभा की 117 में से 92 सीटें जीती AAP
पंजाब विधानसभा में कुल 117 विधानसभा क्षेत्र हैं। इसका पिछला चुनाव मार्च 2022 में हुआ था। उक्त चुनाव में पार्टी को 92 और कांग्रेस को 18 सीटें मिली थीं। जबकि 7 सीटें अन्य दलों के खाते में गई थीं।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |