Download App Now Register Now

ईद के पैसों से फ्री में पढ़ रहे 1800 बच्चे बकरे बेचकर टीचर्स को दे रहे सैलरी, 60 सालों से बकरा मंडी में चल रहा स्कूल

मुस्लिम समाज द्वारा आज देश भर में ईद उल अजहा का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। बाजारों में महंगे से महंगा बकरा खरीदने के लिए लोगों की भीड़ लगी हुई है। पिछले 5 दिनों से लोग बकरों की खरीदारी में लगे हुए हैं और अगले दो-तीन दिन जारी रहेगी।

इस बीच सीकर की बकरा मंडी में बकरे खरीदने के लिए व्यापारी और खरीदारों से विशेष शुल्क लिया जा रहा है। जिसका पैसा बच्चों की पढ़ाई पर खर्च हो रहा है।

हम बात कर रहे हैं सीकर की बकरा मंडी की। इस बकरा मंडी में बने तालीमुल कुरान सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ रहे बच्चों की शिक्षा के लिए विशेष शुल्क लिया जाता है। इस शुल्क का पूरा पैसा स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होता है जिसकी बदौलत बच्चों को फ्री में शिक्षा मिलती है।

तालीमुल कुरान सीनियर सेकेंडरी स्कूल 12वीं तक का स्कूल है जो RBSE से मान्यता प्राप्त है। स्कूल में आर्ट्स व साइंस सब्जेक्ट्स की पढ़ाई होती है। स्कूल में 1800 बच्चे पढ़ते हैं जिन्हें फ्री में पढ़ाया जाता है। पिछले 60 साल से यहां काम हो रहा है और बकरा मंडी के पैसे से ही बच्चे फ्री में पढ़ रहे हैं जो की एक बड़ा आंकड़ा है।

इस स्कूल की शुरुआत 1966 में बकरा मंडी के व्यापारियों ने की थी।जिसके बाद से लगातार यह स्कूल चल रहा है और बकरा मंडी के पैसे से ही इसकी पूरी व्यवस्थाएं हो रही है।

बकरा मंडी के नायाब सदर खुर्शीद अहमद बताते हैं कि ईद उल अजहा यानी बकरा ईद का त्यौहार मुस्लिम समाज का मुख्य त्यौहार है इसका उल्लेख इस्लाम में भी है। मुस्लिम समाज द्वारा इस दिन बकरे की कुर्बानी दी जाती है। इस त्यौहार पर बकरा मंडी के लोग एक सकारात्मक काम कर रहे हैं। जिसकी बदौलत बकरा ईद पर इकट्ठे होने वाले सकारात्मक पैसे का सही उपयोग हो रहा है। यहां आने वाले प्रत्येक व्यापारी व खरीददार से 40 से 60 रुपए का शिक्षा शुल्क लिया जाता है जो बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होता है।

बकरा मंडी के मुंशी अल्ताफ़ हुसैन का कहना है कि स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को फ्री में तालीम दी जाती है ताकि गरीब परिवारों के बच्चे अपना करियर बना सके। स्कूल में करीब 15 टीचर बच्चों को पढ़ाते हैं बकरा मंडी के पैसे से ही उन्हें सैलरी दी जाती है। इसके अलावा जरूरतमंद लोगों की मदद शिक्षा व सामाजिक सरोकार के लिए पैसे का उपयोग होता है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |