Download App Now Register Now

अन्नपूर्णा रसोई में एक व्यक्ति को एक ही थाली मिलेगी राजस्थान सरकार ने 2 प्लेट देना खत्म किया, माना- 600 ग्राम खाना पर्याप्त है

अन्नपूर्णा रसोई (राजस्थान में आमजन को उपलब्ध होने वाला भोजन) में अब एक व्यक्ति को एक ही थाली मिलेगी। अब तक एक व्यक्ति एक समय में 2 थाली ले सकता था। सरकार ने जनवरी में ही भाेजन की मात्रा बढ़ा दी थी। अब सरकार का मानना है कि एक व्यक्ति के लिए एक ही थाली पर्याप्त है।

स्वायत्त शासन निदेशालय से जारी आदेशों के मुताबिक, वर्तमान में एक थाली में 600 ग्राम भोजन उपलब्ध होता है। यह एक व्यक्ति के एक समय के भोजन के लिए पर्याप्त है। सरकार ने इसके चलते अब एक व्यक्ति को एक से ज्यादा भोजन की थाली देने का सिस्टम बदल दिया है।

जनवरी में बढ़ाई थी खाने की मात्रा
भजनलाल सरकार ने सत्ता में आने के बाद इस योजना का नाम इंदिरा रसोई से हटाकर अन्नपूर्णा रसोई योजना किया था। इसके साथ ही इस योजना के तहत दी जाने वाली एक थाली में भोजन की मात्रा को 450 ग्राम से बढ़ाकर 600 ग्राम किया था। इसमें 300 ग्राम चपाती, 100 ग्राम दाल, 100 ग्राम सब्जियां, 100 ग्राम चावल के साथ-साथ अचार, बाजरा और खिचड़ी शामिल है।

खाने की मात्रा बढ़ने के बाद इस योजना में भोजन की एक थाली की लागत 30 रुपए हो गई थी। इसमें 8 रुपए भोजन करने वाला व्यक्ति देता है, जबकि 22 रुपए की राशि सरकार अनुदान या सब्सिडी के तौर पर रसोई संचालक को देती है।

2 थाली देने का था प्रावधान
गहलोत सरकार के समय शुरू हुई इस योजना में पहले एक व्यक्ति को एक समय भोजन करने पर अधिकतम 2 थाली देने का प्रावधान था। इसमें 2 थाली सुबह और 2 थाली शाम को ले सकते थे। सरकार ने अब इसे खत्म करके एक व्यक्ति को केवल एक ही कूपन जारी करके एक ही थाली उपलब्ध करवाने का निर्णय किया है। इससे अब 1 थाली सुबह और 1 थाली शाम को ले सकेंगे।

यह रहता है समय
दोपहर का खाना सामान्यतः सुबह 8.30 बजे से 1 बजे तक और रात का खाना शाम 5 बजे से 8 बजे तक मिलता है। भोजन करने के लिए किसी भी प्रकार के दस्तावेज की कोई आवश्यकता नहीं होती है। कोई भी व्यक्ति 8 रुपए में भोजन की थाली प्राप्त कर सकता है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |