Download App Now Register Now

सीकर में गर्मी और उमस ने किया परेशान न्यूनतम तापमान 32 डिग्री पार, तीन से चार दिन राहत नहीं

सीकर में लगातार मौसम ड्राई रहने पर पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। यहां आज सुबह न्यूनतम तापमान 32 डिग्री पार कर चुका है। तेज गर्मी और उमस के चलते लोगों का हाल बेहाल है। फिलहाल 21 जून तक यहां बारिश के कोई आसार नहीं है।

सीकर के कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर पर आज सुबह न्यूनतम तापमान 32.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि इससे पहले मंगलवार को यहां पर न्यूनतम तापमान 31.5 डिग्री और अधिकतम तापमान 44 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हालांकि सीकर में दोपहर के समय बादलों की आवाजाही तो होती है लेकिन यहां आगामी तीन से चार दिन बारिश होने की कोई संभावना नहीं है।

जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक फिलहाल सीकर सहित शेखावाटी के जिलों में तीन से चार दिन मौसम ड्राई रहने का अनुमान है। बात की जाए सीकर की तो यहां 21 जून तक बारिश होने का कोई भी अनुमान नहीं है। वहीं 21 जून के बाद वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने पर प्रदेश के मौसम में बदलाव आएगा। जिससे बारिश की गतिविधियां शुरू होगी। ऐसे में लोगों को तेज गर्मी से राहत मिलेगी।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राजस्थान विधानसभा का तीसरा सत्र, राज्यपाल के अभिभाषण से होगी शुरुआत, हंगामे के आसार | राजस्थान में नई आबकारी नीति लागू, 4 साल तक चलेगी, दस कमरों वाले होटल्स में भी बार की अनुमति | राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज पेश करेंगी आर्थिक सर्वेक्षण | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई | दिल्ली में उलेमा बोर्ड की बड़ी तैयारी, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने सक्रियता बढ़ाई | दौसा सीट पर पायलट और किरोड़ी की प्रतिष्ठा दांव पर, SC-ST वर्ग के मतदाता सर्वाधिक, दस साल से कांग्रेस का कब्जा | विधानसभा उपचुनाव में वसुंधरा-पायलट की भूमिका होगी अहम, बीजेपी-कांग्रेस के ये दिग्गज भी दिखाएंगे अपना दम! | करंट से युवक की मौत, मासूमों के सिर से उठा पिता का साया गम मे बदली दिवाली की खुशियां | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला |