Download App Now Register Now

मुंबई में बीच सड़क लड़की की पाना मारकर हत्या: आरोपी बॉयफ्रेंड ने 30 सेकंड में 15 वार किए, भीड़ देखती रही

महाराष्ट्र के पालघर में मंगलवार 18 जून को सुबह 20 साल की लड़की की उसके प्रेमी ने पाना मारकर हत्या कर दी। वसई के चिंचपाड़ा इलाके में सुबह 8.30 बजे हुई इस हत्या का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में आरोपी रोहित यादव पीछे से दौड़ते हुए आता दिख रहा है।

बाद में वह लड़की के सिर पर 30 सेकंड में करीब 15 बार पाना मारता है। सिर पर लोहे का पाना (नट-बोल्ट कसने वाला औजार) पड़ने से लड़की बेहोश हो जाती है। इसके बावजूद आरोपी रोहित उसे मारता रहता है। इतना ही नहीं, थोड़ी देर बाद वह लाश के पास बैठकर बातें करने लगता है। सरेआम हुई हत्या को लेकर वालिव पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।

दोनों साथ में काम पर जा रहे थे, बीच में झगड़ा हो गया

पुलिस ने बताया कि रोहित और आरती दोनों साथ में काम पर जा रहे थे, तभी बीच रास्ते में उनका झगड़ा हो गया। इसके बाद रोहित कहीं से पाना लेकर दौड़ता हुआ आया और पीछे से आरती के सिर पर जोरदार वार किया। आरोपी, आरती के सिर पर तब तक मारता रहा, जब तक उसने दम नहीं तोड़ दिया।

बचाने आए शख्स को भी हमला करता दिखा

जब रोहित ने आरती के सिर पर पहली बार हमला किया था तो इसे देखकर पास से गुजरता हुआ एक आदमी उसे बचाने आगे आया। उसने रोहित को पकड़कर और वार करने से रोकना चाहा। लेकिन रोहित ने उस आदमी पर ही हमला कर दिया। बाद में वह आदमी अपनी जान बचाते हुए आरोपी से दूर हो गया। हालांकि, बाद में वहां मौजूद कुछ लोग आरती की लाश के पास जाते दिखे। कुछ लोग वीडियो भी बना रहे थे।

आरोपी रोहित आरती को मारने के बाद भागा नहीं, बल्कि वहीं बैठकर उसकी लाश से बातें करता नजर आया। बाद में पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया।

त्रिपुरा में एक महिला ने अपने 9 साल के बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी। महिला ने पुलिस को बताया कि बेटा उसकी बात नहीं सुनता था, जिसकी वजह से उसे संभालना मुश्किल हो रहा था। घटना सोमवार 10 जून को अगरतला के जॉयनगर इलाके की है। महिला का नाम सुप्रभा बल है। जब पुलिस आई तो सुप्रभा बच्चे की बॉडी के पास ही बैठी थी। उसने अपराध स्वीकार कर लिया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |