Download App Now Register Now

यमुना एमओयू नाम पर झुंझुनूं की जनता के साथ धोखा:नए सिरे से हुए MOU समय सीमा समाप्त, यमुना जल संघर्ष समिति के संयोजक बोली- सरकार गुमराह कर रही

यमुना जल संघर्ष समिति ने राज्य की भजनलाल सरकार पर झुंझुनूं जिले की जनता के साथ यमुना जल समझौते को लेकर धोखा करने का आरोप लगाया है। यमुना जल संघर्ष समिति संयोजक यशवर्धन सिंह शेखावत ने कहा कि इस साल 17 फरवरी को राजस्थान और हरियाणा के बीच यमुना जल समझौते को लागू करने के लिए नए सिरे से डीपीआर बनाने का एमओयू किया गया। डीपीआर तैयार करने के लिए चार महीने 17 जून 2024 तक की मियाद तय की गई। मगर समय निकल जाने के बावजूद राज्य सरकार ना तो कोर्ट में और ना ही जनता के सामने प्रगति रिपोर्ट पेश कर पाई।

लोकसभा चुनाव से पहले एमओयू की कॉपी तक सार्वजनिक नहीं की गई। यशवर्धन शेखावत ने कहा भजनलाल सरकार लोकसभा चुनाव तक जनता को भ्रमित कर समय निकालना चाहती थी। मगर जनता ने चुनाव में वोट ना देकर करारा जवाब दिया है। अब एमओयू में तय की गई समय सीमा बीत जाने के बाद फिर से 4 महीने में DPR बनाने की मियाद मांगी जा रही है। जो जनता के साथ सरासर धोखा है। यमुना जल संघर्ष समिति को अंदेशा है कि हरियाणा में चार महीने बाद होने वाले चुनावों में यदि सत्ता परिवर्तन हो गया तो यमुना जल समझौता फिर से राजनीति की भेंट चढ़ जाएगा। इसलिए यमुना जल संघर्ष समिति ने झुंझुनूं उपचुनाव और हरियाणा चुनाव से पहले डीपीआर बना कर केंद्रीय जल आयोग से अप्रूव करवाने की मांग की है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
Rajasthan: "आपसे दोबारा कैसे बात होगी बाबा", क‍िरोड़ी लाल मीणा ने मह‍िला के हाथ पर ल‍िख द‍िया अपना मोबाइल नंबर | Rajasthan: पत्नी की डेड बॉडी को कंधे पर डालकर अस्पताल में घूमता रहा शख्स, पोछा लगाते समय लगा था करंट | Rajasthan: जोधपुर में 7 दिन बाद पाइपलाइन लीकेज हुआ बंद, अब सेना के जवान निकालेंगे खेतों में बहा लाखों लीटर पानी | सोनिया, राहुल और लालू ज़मानत पर बाहर हैं, इनका राजनीतिक शुद्धीकरण करना ज़रूरी है- मदन राठौड़ | Alwar News: झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से प्रेग्नेंट महिला का हुआ गर्भपात,शिकायत करने पर पति को लाठियों से पीटा | राजस्थान में पेंशनधारियों की बिजली खपत पर होगी नजर, 48 हजार से ज्यादा बिल वालों की पेंशन हो सकती है बंद | Rajasthan: 'मैं डिप्टी CM का बेटा बोल रहा हूं, सस्पेंड करवा दूंगा' CI के पास आया कॉल, पुलिस ने नंबर खंगाला तो यह पता चला | Jaipur Collectorate Bomb threat: जयपुर कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी, एंटी टेररिस्ट स्क्वाड मौके पर पहुंची | Waqf Bill: वक्फ संशोधन बिल पर बोले गहलोत- इसकी कोई जरूरत नहीं, अल्पसंख्यकों को निशाना बना रही सरकार | पत्नी का मुंह बांधा फिर काटा गला, इसलिए लाश के साथ 3 दिन सोता रहा पति, ऐसी दरिंदगी...खड़े कर देगी रोंगटे |