Download App Now Register Now

छत्तीसगढ़ समेत 7 राज्यों में मानसून 4 दिन में पहुंचेगा: असम में बाढ़ से 26 लोगों की मौत, 1.61 लाख प्रभावित; 11 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट

देश के आधे से अधिक राज्यों में मानसून पहुंच चुका है। नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों में भारी, तो अन्य राज्यों में प्री मानसून बारिश हो रही है। कई राज्यों में हीटवेव की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग (IMD) ने महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ ओडिशा, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में अगले 3-4 दिन में मानसून के पहुंचने का अनुमान जताया है।

गुजरात, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों के अलावा नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों- सिक्किम, अरुणाचल, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश हो रही है। असम में बाढ़ की वजह से 15 जिलों में 1.61 लाख लोग प्रभावित हैं। 26 लोगों की मौत हो चुकी है। काजीरंगा नेशनल पार्क में जानवरों की निगरानी के लिए कमांडो तैनात किए गए हैं।

IMD ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, मध्य प्रदेश के कुछ इलाके, ओडिशा, झारखंड, बिहार और जम्मू डिवीजन में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है।

जून में अब तक 16 मिलीमीटर कम बारिश हुई

मौसम विभाग ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि देश में 1 से 18 जून के बीच 64.5 मिलीमीटर बारिश हुई, जो 80.6 मिमी की लंबी अवधि के औसत (LPA) से 20 प्रतिशत कम है। जून से सितंबर तक 4 महीने के मानसून सीजन के लिए लॉन्ग पीरियड एवरेज (LPA) 868.6 मिलीमीटर (86.86CM) है। यानी मानसून सीजन में कुल इतनी बारिश होनी चाहिए।

18 जून को UP का औरई सबसे गर्म रहा
आधा जून गुजर चुका है, लेकिन उत्तर भारत अभी भी भीषण गर्मी की चपेट में है। मंगलवार 18 जून को उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा की 10 जगहों पर तापमान 45 डिग्री पार पहुंचा। उत्तर प्रदेश औरई में टेम्परेचर 46.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह देश में सबसे ज्यादा तापमान रहा। राजस्थान के श्रीगंगानगर में 46.2 डिग्री सेल्सियस टेम्परेचर रिकॉर्ड किया गया।

आम लोगों का जीवन कितना प्रभावित

असम में पार्क की सुरक्षा के लिए स्पेशल कमांडो: असम में बाढ़ के हालात खतरनाक हो गए हैं। यहां 15 जिलों में 1.62 लाख लोग और करीब 1 लाख जानवर प्रभावित हैं। काजीरंगा नेशनल पार्क में जानवरों की निगरानी के लिए CM हिमंता बिस्वा सरमा ने अफसरों की मीटिंग ली। काजीरंगा में 3 नई बटालियन कमांडो तैनात की गई है। 600 वनकर्मियों की नई भर्ती होगी।

छत्तीसगढ़ में गर्मी की छुट्टियां बढ़ीं: छत्तीसगढ़ में तेज गर्मी पड़ रही है। रविवार 16 जून को रायपुर और राजनांदगांव का टेम्परेचर 39 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसके चलते समर वैकेशन 25 जून तक बढ़ा दी गई हैं। इससे पहले राज्य सरकार ने गर्मी की छुट्टियां 22 अप्रैल से 15 जून तक घोषित की थीं।

ओडिशा में छुटि्टयों का फैसला कलेक्टर लेंगे: ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा है कि मौसम की स्थिति देखते हुए स्कूल कब खुलेंगे, इसका फैसला कलेक्टर करेंगे। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के कई जिलों में 19 जून तक मौसम काफी गर्म और उमस भरा रहेगा।

दिल्ली में रात का तापमान रिकॉर्ड स्तर पर: राजधानी दिल्ली में 12 साल बाद रात का न्यूनतम तापमान सबसे ज्यादा 35.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 2012 में 34 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। राजधानी में गर्मी की वजह से बिजली की डिमांड रिकॉर्ड 8,647 मेगावॉट पर पहुंच गई है। यहां अगले दो-तीन दिनों में बारिश का अनुमान है। इसके बाद गर्मी से राहत मिलेगी।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |